फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Cold wave grips Himachal, with Tabo plunging to minus 10.8 degrees Celsius for the first tim

Himachal Weather: सोलंगनाला और अटल टनल में फिर बर्फबारी, ताबो में शून्य से 10.8 डिग्री नीचे पहुंचा पारा

Tue, 06 Jan 2026 01:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jan 2026 01:32 PM IST
सार

सोलंगनाला और अटल टनल में मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई है। सड़क पर हल्की बर्फ जमने के कारण साधारण वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold wave grips Himachal, with Tabo plunging to minus 10.8 degrees Celsius for the first tim
सोलंगनाला व अटल टनल में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते दिन यहां 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त चार अन्य स्थानों का न्यूनतम पारा भी माइनस में चल रहा है। शिमला सहित राज्य के 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इससे ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी रातें बेहद सर्द हो गई हैं। सोलंगनाला और अटल टनल में मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन



सड़क पर हल्की बर्फ जमने के कारण साधारण वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, फोर-बाई फोर  वाहनों में पर्यटकों ने अटल टनल होकर लाहौल का रुख किया। जहां बर्फ के बीच पर्यटकों ने खूब मस्ती की। धुंधी में कई वाहन फंस भी गए। सोलंगनाला में साधारण वाहन रोके जाने से लंबा जाम लग गया। नेहरूकुंड तक वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि, दोपहर को मौसम खुलने के बाद सभी वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए।  सैलानियों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। वहीं राजधानी शिमला में धूप खिली हुई है। 
विज्ञापन

 

कोहरे के चलते ऊना में सड़क हादसा
ऊना जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सुबह तेज धूप खिली रही, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बडूही बाजार में मंगलबार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां स्थित तीखे मोड़ पर गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सीमेंट की दीवार से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार सभी पांच लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए। गाड़ी चालक ने बताया कि वे सभी लोग कश्मीर से मनाली की ओर जा रहे थे। सुबह के समय क्षेत्र में अत्यधिक कोहरे था, जिसके कारण तीखा मोड़ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। इसी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कॉर्पियो सीधे सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर होते ही गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5, सुंदरनगर 1.3, भुंतर 2.5, कल्पा -3.4, धर्मशाला 2.2, ऊना 5.4, नाहन 5.0, पालमपुर 2.0, सोलन 0.2, मनाली 3.0, कांगड़ा 4.2, मंडी 3.1, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 4.1, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 0.1, कुकुमसेरी -7.1, नारकंडा -2.0, रिकांगपिओ -0.5, सेऊबाग 1.0, बरठीं 4.9, कसाैली 3.7, सराहन 4.0, ताबो -10.8, नेरी 5.4 व बजाैरा में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। 7 से 12 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं हिमाचल के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में लगातार 10 जनवरी तक  सुबह और शाम के समय घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। ऊंचे व और आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed