{"_id":"6397553828777f1b9705170e","slug":"himachal-weather-clear-for-four-days-in-himachal-alert-for-fog-in-plain-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन मौसम साफ, मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन मौसम साफ, मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने का अलर्ट
Mon, 12 Dec 2022 09:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:53 PM IST
सार
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 16 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 28.6, सोलन में 26.0, बिलासपुर में 24.5, कांगड़ा में 24.3, नाहन में 24.2, हमीरपुर में 24.1, चंबा में 23.8, धर्मशाला में 23.7, मंडी में 23.1, भुंतर में 22.4, शिमला में 20.0, मनाली में 16.6, कल्पा में 14.6 और केलांग में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, कुकुमसेरी में माइनस 1.8, कल्पा में माइनस 1.4, सोलन में 2.5, मंडी में 3.4, भुंतर में 3.9, मनाली में 4.2, शिमला में 7.8 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन