{"_id":"64678dd9429c65edcf042ee5","slug":"himachal-weather-chances-of-rain-for-two-days-in-state-alert-for-thunderstorm-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट
Fri, 19 May 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 May 2023 08:26 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। 22 और 23 मई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे भी गिर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश में धूप खिलने के साथ कई क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की शुक्रवार को कमी भी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 और 21 मई को प्रदेश भर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। 22 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका अधिक असर 23 मई को देखने को मिलेगा। 23 को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 38.0
बिलासपुर 36.5
हमीरपुर 34.
मंडी 33.9
चंबा 33.3
कांगड़ा 32.9
नाहन 30.6
सोलन 30.0
धर्मशाला 29.0
शिमला 23.7