फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: chances of rain and snowfall in isolated parts of state

Himachal Weather: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर गिरे फाहे, शीतलहर बढ़ी; जानें मौसम पूर्वानुमान

Fri, 22 Dec 2023 06:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 06:36 PM IST
सार

कुल्लू और लाहौल में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह से दोनों जिलों में मौसम खराब रहा और शीतलहर का भी प्रकोप काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: chances of rain and snowfall in isolated parts of state
हिमाचल में बिगड़ा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। कुल्लू और लाहौल में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह से दोनों जिलों में मौसम खराब रहा और शीतलहर का भी प्रकोप काफी बढ़ गया है। दोपहर बाद रोहतांग दर्रा व बारालाचा के साथ सीबी रेंज की पहाड़ियों में फाहे गिरे। क्रिसमस से पहले बर्फबारी होने का आशंका से पर्यटन कारोबारी गदगद हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिन तक मौसम खराब रहने तथा कुल्लू व लाहौल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का संभावना जताई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सैलानियों को सतर्क करते हुए ऊंचे इलाकों की तरफ आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। हालांकि जिला प्रशासन ने पहले ही सर्दी को देखते हुए जिला कुल्लू के 3,000 मीटर ऊंचे ट्रेक रूटों पर ट्रेकिंग पर रोक लगा रखी है।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पेार्टल, सिस्सू व कोकसर इलाके में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे और बर्फ के बीच खूब मस्ती की। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक आजकल बर्फ देखने के लिए लाहौल की चंद्रावैली का रुख कर रहे हैं। जबकि बंजार के जिभी, सोझा व तीर्थन पहुंचने वाले पर्यटक जलोड़ी दर्रा, रघुपुरगढ़ व सरयोलसर पहुंच रहे हैं। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि मौसम खराब होने पर पर्यटक संवेदनशील इलाकों को रूख करने से बचें। वहीं शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और चंबा में शुक्रवार को पूरा दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में बादल छाने से जिला में शीतलहर का प्रकोप अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। ठंड से बचने के लिए लोग आग सेंकते और चाय की चुस्की लेते दिखे।
विज्ञापन


मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में 22 व 23 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और सिरमौर जिले कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद राज्य में वर्षा की गतिविधि कम होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री व औसत न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 0.5, भुंतर 0.5, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 2.7, नाहन 8.2, पालमपुर 5.0, सोलन 1.1, कांगड़ा 6.5, मंडी 1.1, चंबा 3.2, डलहौजी 11.1, जुब्बड़हट्टी 8.5, कुफरी 9.1, कुकुमसेरी माइनस 8.6, नारकंडा 6.7, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 4.7, बरठीं 2.2, समदो माइनस 3.1, पांवटा साहिब 9.0 व सराहन में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


अधिकतम तापमान
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 22.8, ऊना 22.2, कांगड़ा 21.2, सोलन 21.5, नाहन 20.5, धर्मशाला 20.0, सुंदरनगर  18.1, शिमला-चंबा 18.0, भुंतर 17.9, डलहौजी 17.5, मंडी 15.9, कल्पा 13.6 और केलांग में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed