फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Atal Tunnel Rohtang and Koksar area of Lahaul Spiti receives fresh snowfall

Himachal Weather: हिमाचल में झमाझम बारिश, रोहतांग टनल तक बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद

Fri, 10 Nov 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Nov 2023 07:29 PM IST
सार

अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में बर्फबारी से पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लग गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Atal Tunnel Rohtang and Koksar area of Lahaul Spiti receives fresh snowfall
लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी और राजधानी शिमला सहित कई जिलों में झमाझम बादल बरसे। अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में बर्फबारी से पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लग गई है। बर्फबारी के चलते मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। सोलंगनाला और मढ़ी में ही पर्यटक रोक दिए हैं। मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार को प्रदेश में छह डिग्री तक अधिकतम पारा लुढ़का। जिला मंडी की चौहारघाटी की बड़ागांव पंचायत में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।

मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग दर्रा और अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल में बर्फबारी हुई है। बर्फ में वाहन फिसलने से अटल टनल और रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। धुंधी से अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सड़क पर करीब दो से छह सेंटीमीटर तक बर्फ की परत जम गई। मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे बंद हो गया है। हालांकि शुक्रवार सुबह दो घंटे देरी से 10:00 बजे दारचा से लेह जाने वाले 75 वाहनों को छोड़ा गया। इससे पहले इन वाहनों को पुलिस ने दारचा में रोक दिया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन की हरी झंडी मिलने के बाद सभी वाहनों को लेह के लिए रवाना किया गया। लेह की तरफ से मनाली आने वाली गाड़ियों को ऊपशी में रोका गया। वीरवार देर रात से शुक्रवार तड़के कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई। चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद हो गया है। पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है।

जिला कांगड़ा में शुक्रवार को खराब मौसम होने के चलते इंडिगो और स्पाइस जेट की एक-एक विमान सेवा रद्द हो गई। सुबह 9:30 और दोपहर 1:00 बजे आने वाली ये दोनों विमान सेवाएं गगल एयरपोर्ट पर आसमान का चक्कर काट कर वापस हो गईं। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय धर्मशाला में भी दोपहर बाद बारिश हुई। मंडी जिले की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। ऊना में बारिश के चलते आलू की फसल को खेतों से निकालने का रुक गया है।

 शनिवार को भी मौसम खराब, दीपावली से धूप खिलने के आसार

प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दीपावली से धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। 12 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
 

क्षेत्र             बारिश(मिलीमीटर में)
डलहौजी         41
कांगड़ा           20
ऊना             17
सुंदरनगर       11
शिमला          10
मनाली            6

क्षेत्र                बर्फबारी(सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा     15
कोकसर         10
ग्रांफू               9
अटल टनल     8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed