फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Apple damage due to hailstorm in many parts of Himachal, know forecast till September 10

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान, जानें 10 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान

Mon, 04 Sep 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Sep 2023 08:11 PM IST
सार

कई भागों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शिमला जिले के कोटखाई, कुल्लू के आनी, जलोड़ी में ओलावृष्टि से तबाही की सूचना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Apple damage due to hailstorm in many parts of Himachal, know forecast till September 10
ओलावृष्टि से सेब को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला और कुल्लू के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार शाम हुई ओलावृष्टि से सेब को भारी नुकसान हुआ है। कोल बांध झील में जा रही वोट तेज हवाओं से अनियंत्रित हो गई। 70 बच्चे व ग्रामीण बाल-बाल बचे। राजधानी शिमला, मंडी, सुंदरनगर और धर्मशाला में सोमवार शाम को बादल झमाझम बरसे। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद हुई ओलावृष्टि से शिमला जिले के कोटखाई के बाघी, कलबोग और कुल्लू के आनी व जलोड़ी में सेब की फसल को अधिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


उधर, सतलुज नदी पर बनी कोल बांध परियोजना की झील के रास्ते स्कूल से नाव में घर लौट रहे करीब 70 स्कूली बच्चे और ग्रामीण बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बिलासपुर के हरनोडा और ध्वाल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और कुछ ग्रामीणों को लेकर नाव एहण जा रही थी तो अचानक तेज हवाएं चल पड़ीं। इसी दौरान एनटीपीसी की एक बड़ी नाव छोटी नाव के पास से गुजरी, जिसके कारण पानी में लहरें और ऊंची उठ गईं। इस कारण छोटी नाव अनियंत्रित हो गई और उसमें बैठे बच्चे व ग्रामीण डर के मारे चिल्लाने लगे। चालक ने हिम्मत करते हुए किसी तरह से नाव को एक पहाड़ी के किनारे पहुंचाया। जहां पर गिरते, संभलते, एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए सभी सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, बिलासपुर-भुंतर-चंबा में 33.9, सुंदरनगर में 32.7, कांगड़ा में 33.0, सोलन में 31.5, नाहन में 30.7, धर्मशाला में 30.0, रिकांगपिओ में 29.4, मनाली में 27.4 और शिमला में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कई भागों में छह दिन खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 5 से 10 सितंबर तक कुछ भागों में बारिश हो सकती है। हालांकि, किसी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। आज शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed