{"_id":"645fc1b401bc7cae590d0324","slug":"himachal-weather-amidst-the-alert-there-is-a-thunderstorm-in-kullu-there-is-a-possibility-of-rain-in-ma-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: अलर्ट के बीच कुल्लू में चला अंधड़, 14 मई को प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: अलर्ट के बीच कुल्लू में चला अंधड़, 14 मई को प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना
Sat, 13 May 2023 11:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 May 2023 11:12 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 14 मई को बारिश की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं, येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में दोपहर को अंधड़ चला।
विज्ञापन
कुल्लू में चला अंधड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में दोपहर को अंधड़ चला। अंधड़ से ढालपुर में धूल का गुब्बार उठ गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। हल्के बादल छा जाने के बाद अंधड़ चला। लोग धूल से बचते हुए नजर आए। हालांकि, अंधड़ से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। तीन दशक के बाद कुल्लू में मई में ठंडा मौसम बना है। लाहौल-स्पीति व कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में 17 मई तक खराब रह सकता है मौसम
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 14 मई को बारिश की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 17 मई तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान मध्य व मैदानी कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। केलांग में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 39.5, शिमला 26.4, सुंदरनगर 33.9, भुंतर 29.7, कल्पा 21.2, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.5, नाहन 33.5, केलांग 13.3, सोलन 33.0, कांगड़ा 34.5, मंडी 35.4, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 37.0, चंबा 34.6, डलहौजी 22.0,जुब्बड़हट्टी 29.9, कुफरी 21.1, कुकुमसेरी 15.1, नारकंडा 20.8, रिकांगपिओ 27.7 और धौलाकुआं में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन