फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 86 percent less rainfall than normal in the first 15 days of November, minimum temperature b

Himachal Weather: नवंबर के 15 दिन सामान्य से 86 फीसदी कम हुई बारिश, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Sat, 15 Nov 2025 12:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Nov 2025 12:58 PM IST
सार

प्रदेश में माैसम लगातार शुष्क बना हुआ है। नवंबर के 15 दिनों में राज्य में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 86 percent less rainfall than normal in the first 15 days of November, minimum temperature b
हिमाचल में माैसम साफ रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम लगातार शुष्क बना हुआ है। नवंबर के 15 दिनों में राज्य में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान सिरमाैर में सामान्य से 100, जबकि मंडी व शिमला में 99 फीसदी कम बारिश हुई। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा। हालांकि, सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बरकरार है। रात का न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर लगातार गिरता जा रहा है। राज्य में 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। केलांग, कुकुमसेरी व ताबो में माइनस में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

इतने दिन साफ रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 21 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 3.1, कल्पा 1.0, धर्मशाला 9.8, ऊना 8.3, नाहन 8.4, केलांग -2.9, पालमपुर 4.5, सोलन 3.0, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.8, मंडी 5.7, बिलासपुर 8.6, हमीरपुर 5.8, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 7.5, कुकुमसेरी -4.1, नारकंडा 4.8, भरमाैर 7.1, रिकांगपिओ 3.2, सेऊबाग 1.5, बरठीं 6.3, सराहन 7.9, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -6.6 व बजाैरा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.0, धर्मशाला 23.0, नाहन 25.1,  ऊना 27.0, केलांग 11.4, सोलन 23.8, मनाली 16.6, कांगड़ा 25.1, मंडी 23.5, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 24.6, कुफरी 13.5, बरठीं 24.5, नेरी 24.7 व बजाैरा में 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed