Himachal Weather: विंटर सीजन में सामान्य से 75 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 117.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.4 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 91, चंबा 71, हमीरपुर 88, कांगड़ा 86, किन्नाैर 89, कुल्लू 60, लाहाैल-स्पीति 69, मंडी 69, शिमला 78, सिरमाैर 85, सोलन 85 व ऊना में 88 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश से प्रदेश के कई भागों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।
इन भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले के अलावा चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 16 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 12 से 15 व 17 फरवरी को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला के रिज पर मंगलवार दोपहर को हल्के फाहे गिरे।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.1, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 3.0, कल्पा -2.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 4.2, नाहन 9.1, केलांग -6.5, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 2.9, कांगड़ा 7.5, मंडी 5.9, बिलासपुर 5.0, चंबा 6.9, डलहाैजी 6.5, जुब्बड़हट्टी 8.2, कुकुमसेरी -6.6, सेऊबाग 4.0, बरठीं 4.1, धाैलाकुआं 7.0, कसाैली 9.3, सराहन 4.8 व ताबो में -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।