फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 75 percent less rainfall than normal in winter season, know the forecast for one week

Himachal Weather: विंटर सीजन में सामान्य से 75 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Tue, 11 Feb 2025 03:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 03:21 PM IST
सार

 प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 75 percent less rainfall than normal in winter season, know the forecast for one week
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 117.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.4 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 91, चंबा 71, हमीरपुर 88, कांगड़ा 86, किन्नाैर 89, कुल्लू 60, लाहाैल-स्पीति 69, मंडी 69, शिमला 78, सिरमाैर 85, सोलन 85 व ऊना में 88 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश से प्रदेश के कई भागों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

इन भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले के अलावा चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 16 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 12 से 15 व 17 फरवरी को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला के रिज पर मंगलवार दोपहर को हल्के फाहे गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।  उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.1, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 3.0, कल्पा -2.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 4.2, नाहन 9.1, केलांग -6.5, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 2.9, कांगड़ा 7.5, मंडी 5.9, बिलासपुर 5.0, चंबा 6.9, डलहाैजी 6.5, जुब्बड़हट्टी 8.2, कुकुमसेरी -6.6, सेऊबाग 4.0, बरठीं 4.1, धाैलाकुआं 7.0, कसाैली 9.3, सराहन 4.8 व ताबो में -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed