Himachal Weather: फरवरी के पांच दिनों में सामान्य से 409 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें मौसम पूर्वानुमान
प्रदेश में फरवरी के पांच दिनों में सामान्य से 409 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। सिरमौर में सबसे अधिक 1341 फीसदी और किन्नौर में सबसे कम 72 फीसदी बारिश हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधर,1 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रदेश में 64.9 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 96.7 फीसदी बारिश को सामान्य माना गया है। एक जनवरी से पांच फरवरी तक बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में सामान्य से अधिक बादल बरसे। शेष जिलों चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और ऊना में सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 24 फीसदी, हमीरपुर में 37, कुल्लू में सात, मंडी में 39, शिमला में पांच, सिरमौर में 28 और सोलन में 26 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। उधर, चंबा में सामान्य से 53 फीसदी, कांगड़ा में 16, किन्नौर में 76, लाहौल-स्पीति में 57 और ऊना में पांच फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।
473 सड़कें और 398 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप
राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तक चार नेशनल हाईवे व 473 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। इसके अलावा 398 बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट चल रहा है। 38 जलापूर्ति स्कीमें भी बाधित चल रही हैं। सबसे ज्यादा 134 सड़कें शिमला जिले में बंद पड़ी हैं। मंडी 46, लाहौल-स्पीति 153, कुल्लू 68 और चंबा में 61 सड़कें ठप हैं।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 12 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। हालांकि, औसत अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। मौसम खुलने से किसान-बागवान भी खेतों और बगीचों में काम कर सकेंगे। चोटियों पर कई फुट बर्फबारी से ग्लेशियरों को भी संजीवनी मिल गई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 0.8, कल्पा -5.4, धर्मशाला 3.2, ऊना 3.5, नाहन 6.1, पालमपुर 1.0, सोलन 1.6, मनाली 0.9, कांगड़ा 3.5, मंडी 4.1, बिलासपुर 6.9, हमीरपुर 3.3, चंबा 3.0, कुफरी -1.7, कुकुमसेरी -8.6, नारकंडा -3.4, भरमौर -2.2, रिकांगपिओ -1.5, सेउबाग 2.5, समदो -8.2 और सराहन में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।