फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 250 people stranded at Baralacha on Manali-Leh road rescued safely due to snowfall

Himachal Weather: बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा में फंसे 250 लोगों को सुरक्षित बचाया

Sat, 27 May 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 May 2023 08:07 PM IST
सार

 मनाली-लेह मार्ग में बर्फबारी के कारण फंसे करीब 400 से अधिक वाहनों और उनमें सवार करीब 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फंसे ट्रकों को निकालने के लिए शनिवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Himachal Weather: 250 people stranded at Baralacha on Manali-Leh road rescued safely due to snowfall
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और दारचा-शिंकुला दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। शनिवार को दोनों सड़क मार्ग से वाहनों को नहीं भेजा गया है। मनाली-लेह मार्ग में बर्फबारी के कारण फंसे करीब 400 से अधिक वाहनों और उनमें सवार करीब 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फंसे ट्रकों को निकालने के लिए शनिवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया। मनाली-लेह मार्ग पर बीते शुक्रवार को ईवन तारीख के अनुसार मनाली से सामान से भरे ट्रक भेजे गए। इनमें अन्य छोटे वाहन भी शामिल थे, जिसमें पर्यटक भी शामिल थे।

विज्ञापन


26 मई को देर शाम से रात तक हुई ताजा बर्फबारी के कारण 400 से अधिक वाहन दस किलोमीटर तक फंस गए थे। बारालाचा की तरफ से आए एक पर्यटक वाहन में सवार लोगों ने बर्फबारी में गाड़ियों के फंसने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस, सीमा सड़क संगठन, लाहौल होटलियर एसोसिएशन, ईको टूरिज्म सोसायटी और माउंटेन संस्था के सदस्यों ने भरतपुर और बारालाचा के बीच खराब मौसम और बर्फ के बीन फंसी गाड़ियों समेत 250 लोगों को निकाला। सुबह तक चले इस अभियान में गुजरात के दो सैलानियों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत होने पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। ये 18 वर्षीय भूमि पुत्री सुरेश और 42 वर्षीय कैलाश पत्नी सुरेश निवासी आनंद सीटी गुजरात हैं। फंसे हुए वाहनों में करीब 130 लोगों को सांस लेने में परेशानी के चलते आवश्यक दवाएं मौके पर ही दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि रेस्क्यू अभियान 26 मई रात से 27 मई देर शाम तक चलता रहा। 16 से 20 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में 250 लोगों को निकाला गया। कुछ ट्रक बारालाचा पास पर फंसे थे, जिन्हें भारी बर्फबारी और ठंड के कारण सुबह तक नहीं निकाला गया था। उन्होंने पर्यटकों से जिला प्रशासन और पुलिस के मौसम के मद्देनजर समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

प्रदेश में चार दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच मौसम सामान्य रहा। मंडी, कांगड़ा, चंबा में बूंदाबांदी हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। 31 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 

राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए शहर में धूप खिली। शनिवार को सुंदरनगर में सात, कांगड़ा में चार, मंडी में 20 और चंबा-डलहौजी में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शनिवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 33.2, धौलाकुआं में 31.9, ऊना में 31.8, मंडी-बिलासपुर-हमीरपुर में 30.0, चंबा में 29.6, नाहन में 27.7, सोलन में 27.0, धर्मशाला में 26.0, शिमला में 21.5, कल्पा में 17.8 और केलांग में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed