फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 11 year record of extreme heat wave breaks, these schools closed in Una, Nahan and Kangra

Himachal Weather: हिमाचल में प्रचंड गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, ऊना, नाहन और कांगड़ा में ये स्कूल बंद

Wed, 29 May 2024 01:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2024 01:51 PM IST
सार

प्रदेश में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।  प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ने लगी है।

विज्ञापन
Himachal Weather: 11 year record of extreme heat wave breaks, these schools closed in Una, Nahan and Kangra
हिमाचल में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। मंगलवार को ऊना में 11 साल बाद फिर अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 2013 में 45.2 डिग्री पहुंचा था। लू के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश के नौ स्थानों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। मंगलवार को बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, कांगड़ा, सिरमौर और ऊना जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। बुधवार व गुरुवार के लिए मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 30 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 मई से 4 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। उधर, अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। 

विज्ञापन

 पेयजल संकट गहराया
प्रदेश के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। राजधानी शिमला में ही तीन से चार दिन बाद पेयजल सप्लाई हो रही है। गांवों में कई पेयजल योजनाएं सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करना भी राजनीतिक दलों के लिए चुनौती भरा कार्य हो गया है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन के निचले क्षेत्रों में दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी शिमला में भी गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पर कितना अधिकतम पारा
ऊना             45.0
बिलासपुर      43.3
धौलाकुआं      43.2
हमीरपुर        42.7
बरठीं            41.7
कांगड़ा          40.8
सुंदरनगर       40.6
चंबा              40.6
मंडी             40.0
नाहन           38.9
सोलन          37.0
धर्मशाला      37.0
मनाली         28.8
विज्ञापन

सिरमौर के तीन उपमंडलों के स्कूलों में 2 जून तक छुट्टी
 प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्या के चलते एसडीएम नाहन और कफोटा ने 29 से 31 मई तक उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। 1 जून को मतदान के चलते छुट्टी रहेगी। 2 जून को रविवार है। अब यहां 3 जून को स्कूल खुलेंगे। 

ऊना के सभी स्कूल बंद 
 भीषण गर्मी के चलते ऊना में भी 29 से 31 मई तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कांगड़ा जिले के पांच उपमंडलों देहरा, फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और नूरपुर के आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूल भी 29 से 2 जून तक बंद रहेंगे। 

कांगड़ा के पांच उपमंडलों में प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
 जिला कांगड़ा में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी हीटवेव चलने का अनुमान है। कांगड़ा के पांच उपमंडलों फतेहपुर, इंदौरा, नूरपुर, देहरा और जवाली के अंतर्गत सभी प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 31 मई तक बंद रहेंगे। उपयुक्त कांगड़ा ने भीषण गर्मी के चलते यह आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा ने शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए हैं कि उपरोक्त पांच उपमंडलों के सभी प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 31 में तक बंद रखे जाएं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 20.8, सुंदरनगर 17.0, भुंतर 13.9, कल्पा 10.0, ऊना 20.6, नाहन 24.9, केलांग 6.1, पालमपुर 22.5, सोलन 18.8, मनाली 13.7, कांगड़ा 21.0, मंडी 17.1, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 17.7, चंबा 16.4, डलहाैजी 21.2, कुफरी 18.5, कुकुमसेरी 6.9, नारकंडा 15.6, भरमाैर 16.3, रिकांगपिओ 13.1, सेऊबाग 14.8, बरठीं 17.2, कसाैली 24.9, पांवटा साहिब 31.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 9.1, सैंज 15.3 और बजाैरा 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
 

प्रदेश में सामान्य रहेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून
हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने की संभावना है। प्रदेश में मानसून सीजन जून से सितंबर तक रहेगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार जून में पूरे देश में सामान्य बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में सामान्य से अधिक मासिक वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी और पूर्वी भागों के कई इलाकों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed