फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 100 percent less rain than normal in six districts, know forecast for a week

Himachal Weather: छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Wed, 23 Oct 2024 05:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2024 05:43 PM IST
सार

पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 23 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बीते एक महीने से शुष्क मौसम बना हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather: 100 percent less rain than normal in six districts, know forecast for a week
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बीते एक महीने से शुष्क मौसम बना हुआ है। राज्य में अगले सात दिनों तक तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 23 से 29 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। बुधवार को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। बीते कल रोहड़ू में 3.0 व सांगला में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश
पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 23 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दाैरान राज्य के छह जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा जिले में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 82, शिमला 99 व ऊना में 51 फीसदी कम बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 10.1, कल्पा 4.2, धर्मशाला 14.8, ऊना 15.7, नाहन 17.6, केलांग 4.0, पालमपुर 11.5, सोलन 10.2, मनाली 8.9, कांगड़ा 14.0, मंडी 14.9, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 15.9, चंबा 12.7, डलहाैजी 13.4, कुफरी 10.3, कुमारसैन 1.2, भरमाैर 10.6, रिकांगपिओ 7.5, धाैलाकुआं 16.7, कसाैली 15.3, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.5, ताबो 1.8, मशोबरा 12.1 व सैंज में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed