फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vis Session: Jagat Negi said Decision on the system of selling apples according to universal carton a

हिमाचल विस सत्र: जगत नेगी बोले- यूनिवर्सल कार्टन और किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था पर फैसला जल्द

Mon, 03 Apr 2023 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Apr 2023 11:01 PM IST
सार

प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन और किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था करने पर जल्दी फैसला होगा। अभी इस पर विचार हो रहा है। प्रदेश में अदाणी ने नाबार्ड और बागवानी बोर्ड की वित्तीय मदद से सीए स्टोर बनाए और बागवानों को कोई लाभ नहीं मिला। 

विज्ञापन
Himachal Vis Session: Jagat Negi said Decision on the system of selling apples according to universal carton a
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों से धोखाधड़ी रोकने के लिए बाहरी आढ़तियों का भी पंजीकरण किया जाएगा। एपीएमसी एक्ट सख्ती से लागू होगा। प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन और किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था करने पर जल्दी फैसला होगा। अभी इस पर विचार हो रहा है। प्रदेश में अदाणी ने नाबार्ड और बागवानी बोर्ड की वित्तीय मदद से सीए स्टोर बनाए और बागवानों को कोई लाभ नहीं मिला। सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में छोटे सीए स्टोर बनाने को प्रोत्साहन देगी। सरकार ने एसआईटी यूनिवर्सल कार्टन और किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था पर फैसला जल्द गठित करके बागवानों की करोड़ों की बकाया राशि दिलाई है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि आढतियों को रजिस्टर्ड करते समय यह देखना पड़ेगा कि वे सही तरीके से काम करने वाले हैं या कुछ दिन काम करके भाग जाएंगे। इसके लिए इस सीजन में एपीएमसी एक्ट को सख्ती से लागू किया जाएगा। जहां तक वजन के हिसाब से सेब को ले जाने और यूनिवर्सल करने की बात है, इसके ऊपर सरकार ने बागवानों के साथ चार दौर की बैठकें की हैं। एक बैठक में वह खुद भी मौजूद रहे। इस बारे में निदेशक और सचिव स्तर पर बात हो रही है। इस पर जल्दी फैसला होगा।
विज्ञापन


नेगी ने कहा कि अभी तक धोखाधड़ी की 3288 शिकायतें दर्ज हुई है, जिनमें से लगभग 3021 शिकायतों का निवारण कर दिया गया है। इसके अलावा एपीएमसी ले 648 के करीब मामले एसआईटी को दिए हैं एपीएमसी एक्ट को हिमाचल प्रदेश में ठीक से लागू करने की जरूरत है। इस एक्ट के तहत किसानों भगवानों को जिस तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। इससे पहले विधायक बलबीर वर्मा ने नियम 130 के तहत बागवानी से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से आनी वाल लदानी सेब खरीद कर जाते हैं और बागवानों को फसल की बकाया राशि नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार एपीएमसी एक्ट को सख्ती सकता लागू करे और लदानियों पर नकेल कसे। सेब खरीदने वाले पूरा पैसा देने तो सहित होगा। सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करें और सरकार बागवानों को राहत देने को सख्त कानून बनाए। सेब के कार्टन और ट्रे के अधिक दाम लेते हैं। कार्टन की गुणवत्ता तय होनी चाहिए। छोटे सीए स्टोर बनाए जाएं। सेब अगर महंगा बिकता है तो कोल्ड स्टोर में सेब रखने वाले बागवानों को लाभांश दिया जाए। दस लाख किसानों का मंडियों में उत्पीड़न होता है।

विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि बागवानो़ं का मंडियों में आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। छोटे बागवान बाहरी राज्यों में सेब बेचते हैं और लदानी उनको फसलों का भुगतान नहीं करते हैं। ये छोटे बागवान फसलों की धनराशि लेने के चेन्नई और महाराष्ट्र नहीं जा सकते हैं।

कुलदीप राठौर ने की तीन कानून लागू करने की मांग

 कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर किसान बागवानों के संघर्ष के समर्थन में उतर गए हैं। कुलदीप राठौर ने लीगल मेटोलॉजि एक्ट 2009, एपीएमसी एक्ट, गुड्स एंड पैसेंजर एक्ट लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार किसी की भी रही हो, मगर अभी तक ये कानून लागू नहीं हो पाए हैं। कानून बने हैं, मगर इन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इन तीनों कानूनों को लागू करने की मांग उठाई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों-बागवानों से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। प्रदेश 22 से अधिक विधानसभा क्षेत्र बागवानी बाहुल है। ऐसे में बागवानों को अपनी फसलों का उचित दाम मिले और आढ़तियों की लूटपाट से बागवान को बचाने के लिए सरकार प्रयास करें।

बागवानों की यूनिवर्सल कार्टन के साथ तीन कानूनों को लेकर मांग पूरी होनी चाहिए। इसको लेकर बागवानों के संगठन भी उनसे मिल रहे हैं। प्रदेश में लीगल मेटोलॉजि एक्ट 2009, एपीएमसी एक्ट, गुड्स एंड पैसेंजर एक्ट दुर्भाग्य से लागू नहीं किए गए हैं, जबकि ये तीनों कानून पहले बना दिए गए हैं। वह बागवानों की इन मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने बजट सत्र के दौरान बागवानी प्रोजेक्ट को लेकर सरकार से सवाल पूछा है और इसकी जांच की मांग भी की गई है। राठौर ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने पर केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाह की तरह कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत उनकी सदस्यता समाप्त की गई है, भाजपा सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है। उन्होंने कहा कि देश की कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है।

राठौर ने आस्था शर्मा, संजीता खुराना को दिए 25-25 हजार
 युवा संसद में पहला स्थान पाने वाली आस्था शर्मा और नशा निवारण अभियान में अवार्ड प्राप्त करने वाली संजीता खुराना को विधायक कुलदीप राठौर ने बधाई दी और उन्हें 25 25 हजार प्रोत्साहन राशि भी दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed