फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Vikramaditya Singh said- Improvement and upgradation of roads will be done with Rs 2800 crores.

हिमाचल: विक्रमादित्य सिंह बोले- 2800 करोड़ से होगा सड़कों का सुधार, स्तरोन्नयन

Sun, 04 Feb 2024 10:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,गोहर/पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी,गोहर/पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Feb 2024 10:18 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कों के सुधार और स्तरोन्नयन का काम किया जाएगा। इसके अलावा सराज विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 350 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal: Vikramaditya Singh said- Improvement and upgradation of roads will be done with Rs 2800 crores.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तीसरे चरण में 2800 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। इसमें सड़कों के सुधार और स्तरोन्नयन का काम किया जाएगा। इसके अलावा सराज विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 350 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। वह सराज विधानसभा की पंचायत तांदी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। नेचर पार्क बाखली में हुए इस कार्यक्रम में 70 से अधिक जन आवेदन प्राप्त हुए। विक्रमादित्य ने कहा कि हम सनातनी हिंदू हैं और उन्हें किसी से धार्मिक सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भगवान राम सिर्फ बीजेपी वालों के नहीं, हम सभी के अराध्य हैं। लेकिन हम प्रभु राम पर राजनीति नहीं करते। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह अपने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश में धर्मांतरण रोधी कानून लेकर आए थे। तब हिमाचल ऐसा कानून लाने वाला देश का पहला राज्य था। देव संस्कृति को बढ़ावा देने में वीरभद्र सिंह ने अपने समय में अनेक कदम उठाए। देवी-देवताओं के लिए नजराने की शुरुआत की, देव सदनों के निर्माण कराए।

विज्ञापन


प्रतिभा, विक्रमादित्य के सामने सिराज कांग्रेस की गुटबाजी उजागर
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सिराज के बाखली नेचर पार्क में सीएम सुक्खू के समर्थकों की अनदेखी से कांग्रेस की गुटबाजी उजागर हुई है। हुआ यूं कि प्रदेश कांग्रेस सचिव और सिराज से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चेतराम ठाकुर ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम बाखली स्थित नेचर पार्क में आयोजित करवाया था। समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीएम सुक्खू समर्थक प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश रेड्डी भी समर्थकों के साथ पहुंचे। मगर मंच पर चेतराम ने रेड्डी का नाम तक नहीं लिया और न उनको बोलने का मौका दिया। इससे जगदीश रेड्डी और उनके समर्थक कार्यक्रम बीच छोड़कर चले गए। रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम को चेतराम ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम नहीं बल्कि चेतराम प्राइवेट लिमिटेड बनाकर रख दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिराज के लोगों ने चेतराम को नकार दिया है मगर प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह चेतराम प्राइवेट लिमिटेड का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे सिराज में कांग्रेस को नुकसान ही होगा लाभ नहीं। इससे एक बार फिर सिराज कांग्रेस की गुटबाजी उजागर हुई है। इससे पहले भी सिराज क्षेत्र में बाखली विस चुनाव से पूर्व चेतराम ठाकुर ने जनसभा कर प्रतिभा सिंह से सिराज के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चेतराम के नाम का एलान करवाया था। इससे सिराज कांग्रेस के कई नेता बिफर गए थे। अब इसी स्थान पर प्रतिभा और विक्रमादित्य की मौजूदगी में कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई है। चेतराम ने कहा कि रेड्डी कार्यक्रम में मौजूद थे और मंच से प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने उनका नाम लिया। चेतराम ने कहा कि सीएम सुक्खू सबके हैं जगदीश रेड्डी के ही नहीं। उन्होंने कहा कि खुद को हाईलाइट करने का यह उनका ड्रामा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed