फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal vigilance Bureau lodged FIR against Data Entry Operator

Chamba News: विजिलेंस ने सरकारी विभागों में चल रहे गड़बड़झालों पर कसा शिकंजा, एफआईआर दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Aug 2023 11:09 AM IST
सार

विजिलेंस ने क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ रिश्वत मांगने को लेकर एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन
Himachal vigilance Bureau lodged FIR against Data Entry Operator
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंबा जिले के सरकारी विभागों में चल रहे गड़बड़झालों पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में विजिलेंस ने दो सरकारी विभागों में कार्रवाई की है। दो दिन पहले एनएच कार्यालय में चल रही टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही विजिलेंस टीम ने तुरंत छापा मारा। इस दौरान टेंडर से संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन


इसके साथ कार्यालय में रखे हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। इस मामले में विजिलेंस की जांच प्रक्रिया जारी है। शनिवार देर शाम को विजिलेंस ने क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में तैनात डाटा
विज्ञापन

एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ रिश्वत मांगने को लेकर एफआईआर दर्ज की। जिला मुख्यालय के साथ डायग्नोस्टिक सेंटर, सीटी स्कैन खोलने के लिए कंपनी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी अनुमति देने से पहले विशेष टीम सेंटर का औचक निरीक्षण करती है। इसमें मशीनों से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जाती है। इसके बाद कंपनी को सेंटर चलाने की अनुमति दी जाती है। इस निरीक्षण प्रक्रिया को आसान बनाने की एवज में आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर ने रिश्वत मांगी।

इसको लेकर कंपनी ने सरकार के 1100 नंबर पर शिकायत की थी। इसकी भनक लगते ही विजिलेंस ने अपना शिकंजा कसा। रिश्वत को लेकर फोन पर हुई बातचीत की रिकॉडिंग को भी सबूत के रूप जांच में शामिल किया है। अब इस मामले में विजिलेंस आगामी कार्रवाई कर रहा है।


जांच के बाद यह भी खुलासा हो सकता है कि आखिरकार डाटा एंट्री ऑपरेटर ने किसके कहने पर रिश्वत की मांग की। विजिलेंस ने कुछ माह पहले पुखरी में नायब तहसीलदार को भी रिश्वत लेते हुए दबोचा था। विजिलेंस के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि एनएच और डाटा एंट्री ऑपरेटर मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed