{"_id":"61a783ec1dc4b01f656e100a","slug":"himachal-vidhan-sabha-winter-session-non-official-member-s-day-will-be-held-on-december-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा शीत सत्र: 14 दिसंबर को होगा गैर सरकारी सदस्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा शीत सत्र: 14 दिसंबर को होगा गैर सरकारी सदस्य दिवस
Wed, 01 Dec 2021 07:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:47 PM IST
सार
धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र के दौरान सदन में गैर सरकारी सदस्य दिवस की तिथि 14 दिसंबर निर्धारित हुई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी किए बुलेटिन के अनुसार तेरहवीं विधानसभा का यह तेरहवां सत्र होगा।
विज्ञापन
तपोवन विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र के दौरान सदन में गैर सरकारी सदस्य दिवस की तिथि 14 दिसंबर निर्धारित हुई है। तपोवन में प्रदेश विधानसभा का यह पांच दिन का सत्र 10 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। पिछले साल कोविड की वजह से यह सत्र नहीं हो पाया था। इस बार स्थिति पिछले वर्ष की तरह गंभीर नहीं है तो इसे बुलाने का निर्णय हुआ है। प्रदेश विधानसभा सचिवालय इस सत्र की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी किए बुलेटिन के अनुसार तेरहवीं विधानसभा का यह तेरहवां सत्र होगा। यह 10 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। गैर सरकारी सदस्यों का कार्य विधेयक एवं संकल्प निष्पादित किए जाने के लिए शलाका सोमवार को सात दिसंबर को सायंकाल साढे़ चार बजे शुरू होगी। इस बारे में शलाका की तिथि से कम से कम एक दिन पहले संकल्प के मूल पाठ सहित इसकी सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
प्रश्नकाल के लिए विभिन्न विभागों में पहुंचे कई सवाल
प्रश्नकाल में पूछे जाने के लिए विधायकों ने कई तरह के सवाल लगाए हैं। ये विभिन्न विभागों में पहुंच चुके हैं। विभागीय अधिकारी इन्हें तैयार कर रहे हैं। इस बारे में विधानसभा सचिवालय ने पहले ही नोटिस दे रखा है कि पूछे जाने वाले प्रश्न 15 दिन पहले प्रदेश विधानसभा सचिवालय को मिल जाने चाहिए।
विज्ञापन