फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha winter session congress walkout over illegal mining in swan river

शीत सत्र: अवैध खनन पर सदन में तीखी नोकझोंक, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Thu, 12 Dec 2019 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Dec 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha winter session congress walkout over illegal mining in swan river
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विधानसभा के शीत सत्र के चौथे दिन गुरुवार को विपक्ष ने ऊना की स्वां नदी में अवैध खनन पर सदन में हंगामे के बाद वॉकआउट कर दिया।  करीब 12 बजे प्रश्नकाल के दौरान सीएम जयराम जब मंत्री के जवाब के बाद इस पर उत्तर दे रहे थे तो नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री खड़े होकर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते रहे। स्पीकर की ओर से प्रश्नकाल खत्म होने की घोषणा के बीच उन्होंने विपक्ष के सदस्यों को इशारा किया और सब सदन से बाहर चले गए। हालांकि, थोड़ी देरी बाद विपक्षी सदस्य गैर सरकारी सदस्य दिवस पर चर्चा के लिए सदन में आ गए।

विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के ऊना में अवैध खनन के कारोबार के न होने के जवाब से असंतोष जताते हुए कहा कि अगर वहां कुछ नहीं है तो बतौर मंत्री उन्होंने वहां तीन बार रेड क्यों की। अधिकारियों को कहें कि वे आंख खोलकर जवाब उपलब्ध करवाएं। इसके बारे में मुख्यमंत्री को भी उन्होंने फोटो भेजे हैं। सीएम ने कहा कि यह तो गलत हो रहा है। इस पर उद्योग मंत्री ने कहा कि ऊना में अवैध कारोबार नहीं, अवैध खनन हो रहा है, इसलिए जवाब सही है। अवैध खनन रोकने के लिए पंद्रह रास्ते बंद हो गए हैं। एफआईआर भी दर्ज की।
विज्ञापन


23 जेसीबी पर साढ़े 13 लाख रुपये जुर्माना लगाया। 791 मामले बनाए गए, लेकिन अग्निहोत्री जवाब से असंतोष जताते रहे। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच सीएम जवाब देने के लिए खड़े हुए। सीएम बोले कि मंत्री ने विस्तार से जवाब दिया है। विपक्ष इतनी ठंड में गरम क्यों हो रहा है। खनन माफिया ने आज नहीं, वर्षों से यह धंधा चलाया है। कुछ लोग पुराने धंधे से जुड़े हैं, वे हट नहीं रहे हैं। इस पर मुकेश बोले कि क्या एक्शन नहीं लेंगे। उन्होंने ऊना में खनन माफिया को रोकने के लिए बटालियन भेजने की बात की और जवाब से असंतोष जताते हुए विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे हो स्वां की निगरानी: मुकेश

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विपक्ष के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि जब ये लोग सत्ता में थे, तब से प्रदेश में खनन माफिया फलता-फूलता रहा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से कहा कि स्वां नदी की 24 घंटे निगरानी की जरूरत है। अवैध खनन माफिया हर दिन एक से डेढ़ हजार ट्रक रेत के निकाल रहे हैं, जिस पर सरकार और अधिकारी मौन हैं। स्वां नदी में अराजकता का माहौल है। नेता प्रतिपक्ष ने खनन की सभी लीज रद्द करने की मांग उठाई।

जरूरत पड़ी तो तैनात करेंगे पुलिस बटालियन: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार जिक्र आ रहा है कि खनन हो रहा है। मंत्री वहां जाकर कार्रवाई करके भी आए। सरकार इस पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि अगर स्वां नदी में पुलिस बल तैनात करने की जरूरत पड़ी, तो सरकार वह भी करेेगी। जैसे पूर्व में नूरपुर के सीमांत क्षेत्र में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed