{"_id":"5ea2e59409c3fd27142c6c9c","slug":"himachal-vidhan-sabha-upadhyaksh-hansraj-will-send-list-of-stranded-people-of-chamba-to-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी को लिखें मैसेज- मैं बाहर फंसा हूं और मुझे चंबा जाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी को लिखें मैसेज- मैं बाहर फंसा हूं और मुझे चंबा जाना है
Fri, 24 Apr 2020 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Apr 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं बाहर फंसा हूं, मुझे चंबा जिले में आना है, ऐसा मैसेज संबंधित जिले के उपायुक्त को लिखने के बाद ही आपको घर आने के लिए पास मिलेगा। ऐसा संदेश अपने जन्मदिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर राज्यों व अन्य जिलों में फंसे लोगों को दिया है। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांगड़ा जिले में फंसे 400 लोगों की सूची वह डीसी चंबा को भेजेंगे।
विज्ञापन
उनसे आग्रह करेंगे कि इन लोगों को घर वापसी के लिए पास मुहैया करवाए जाएं। लॉकडाउन में नौकरी, शिक्षा हासिल करने और सगे-संबंधियों से मिलने गए लोग बाहरी राज्यों और जिलों में फंसे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे विस उपाध्यक्ष ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर लोगों को डीसी चंबा और जहां पर वह रह रहे हैं वहां के डीसी को अपने स्थान और जाने के स्थान की सूचना देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि बाहरी राज्यों और जिलों में फंसे लोग यह सूचना लिखकर देंगे। जैसे में नादौन में हूं और मुझे चुराह या जिले के सलूणी या कहीं और जाना है। कहा कि कांगड़ा में फंसे 400 लोगों की सूची डीसी को भेज रहे हैं। अपील की कि लोग हमीरपुर, मंडी, सोलन या अन्य जगह जहां भी हैं, वहां वे संबंधित डीसी से संपर्क करें। वहीं, इस संबंध में जब जिलाधीश चंबा से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन