फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha monsoon session starting from today

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामे के आसार

Mon, 07 Sep 2020 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha monsoon session starting from today
हिमाचल विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर बाद दो बजे से शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल में जहां सत्र पहली बार विशेष सजगता और तैयारियों के बीच आयोजित होने जा रहा है, वहीं इसके हंगामेदार रहने के भी आसार हैं। सत्र में  कोरोनाकाल में हुई स्वास्थ्य विभाग में खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी, एक कैबिनेट मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप, अफसरों की मनमानी और फर्जी गरीब अफसरों के मुद्दे गूंजेंगे।

विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, रिक्तियों, आर्थिक कुप्रबंधन जैसे कई मुद्दों को हथियार बनाकर घेरने की भी रणनीति बनाई है। हालांकि सत्ता पक्ष ने भी कांग्रेस के पिछले शासनकाल की नाकामियां गिनाकर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है। सात सितंबर को शुरू होने जा रहा सत्र 18 सितंबर तक चलेगा। सोमवार को दो बजे के बाद इस सत्र का आरंभ दिवंगत विधायकों के शोकोद्गार से होगा। इसके बाद प्रश्नकाल होगा।
विज्ञापन


मंगलवार से आगामी दिनों की सदन की बैठकें सुबह 11 बजे से होंगी। सूत्रों के अनुसार विपक्ष ने पहले दिन शोकोद्गार के बाद से ही सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति बना ली है। विपक्ष ने सरकार को प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल होने, केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी प्रतिपूर्ति और अन्य आर्थिक मदद बंद करने, कैबिनेट मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने, कोरोना काल में खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी, फर्जी गरीब अफसरों का मामला, एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द होने जैसे कई मामलों पर घेरने की रणनीति बनाई है। सचिवालय को अब तक 800 से ज्यादा सवाल प्रश्नकाल के लिए मिल चुके हैं। करीब एक दर्जन विषयों पर अलग-अलग नियमों में चर्चा मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विपक्ष के विधायकों के अलावा सत्तापक्ष के विधायकों ने भी सवाल लगाए हैं। इनमें से विधायकों के अपने हलकों की सड़कें, पानी और अन्य समस्याओं पर सवाल हैं। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठकें हुईं। जहां विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर विधायकों को आक्रामक रवैया अपनाने के निर्देश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों को संभलकर जवाब देने और विपक्ष के किसी भी वार का जमकर पलटवार करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed