फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhan Sabha Monsoon session now has 11 sittings, proceedings of the House extended by one day

HP Assembly Session: विधानसभा सत्र की कार्यवाही एक दिन और बढ़ाई, मंगलवार को भी चलेगा सत्र

Fri, 06 Sep 2024 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2024 07:51 PM IST
सार

विधानसभा का मानसून सत्र अब 11 दिन का हो गया है। शुक्रवार को विधानसभा सदन की कार्यवाही एक दिन  बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Vidhan Sabha Monsoon session  now has 11 sittings, proceedings of the House extended by one day
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए और बढ़ा दी है। अब मंगलवार को भी 11 बजे से सदन की कार्यवाही चलेगी। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को विधानसभा में यह प्रस्ताव लाया। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सहमति जताई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव स्वीकार किया। पहले मानसून सत्र की 10 बैठकें होनी निर्धारित थीं, एक दिन बढ़ाकर अब 11 होंगी।

विज्ञापन


वित्तीय कुप्रबंधन पर सोमवार से चर्चा होनी है। इसमें ज्यादा से ज्यादा विधायक अपनी बात रखेंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने की ओर से कहा गया कि इसमें समय लग सकता है। ऐसे में कार्यवाही बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। सत्ता पक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वित्तीय कुप्रबंधन पर बहुत से विधायक बोलना चाहेंगे और जवाब भी तैयार होना है। ऐसे में समय लगेगा। उन्होंने सत्र एक दिन बढ़ाने पर सहमति जताई। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ प्रस्ताव विपक्ष की तरफ से भी लाए जाने हैं। इसके लिए सदन की कार्यवाही को बढ़ाया जाना उचित है और वित्तीय कुप्रबंधन पर चर्चा के लिए समय मिल जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed