फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhan Sabha: Jagat Negi said subsidy on pesticides will be increased, friendly insects will be prote

Himachal Vidhansabha: जगत नेगी बोले- कीटनाशकों पर बढ़ाएंगे अनुदान, मित्र कीटों का होगा संरक्षण

Tue, 03 Sep 2024 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मौजूदा समय में फफूंदनाशकों और कीटनाशकों पर 36 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान की दर बढ़ाई जाएगी। मित्र कीटों का भी संरक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Vidhan Sabha: Jagat Negi said subsidy on pesticides will be increased, friendly insects will be prote
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान-बागवानों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए जाने वाले फफूंदनाशकाें और कीटनाशकों पर अनुदान बढ़ाया जाएगा। विशेषकर ऐसे फफूंदनाशक और कीटनाशक जो अधिक प्रचलित हैं और उन पर मिलने वाला अनुदान 1992 से फ्रीज है, उनकी अनुदान की दरें बदलेंगी। मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर के प्रश्न के उत्तर में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह बात कही। नेगी ने कहा कि मौजूदा समय में फफूंदनाशकों और कीटनाशकों पर 36 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान की दर बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


मित्र कीटों का भी संरक्षण किया जाएगा। रसायनिक कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग से खेतों और बगीचों में पाये जाने वाले मित्र कीट अनजाने में मर जाते हैं। प्राकृतिक पर्यावरण को ध्यान में रखकर मात्र कीटनाशकों पर निर्भर न रहकर ऐसी मिली जुली सुरक्षित विधियां अपनाने पर जोर दिया जाएगा। बागवानी मंत्री ने बताया कि साल 2024-25 में फफूंदनाशक और कीटनाशक दवाओं पर उपदान के लिए 10 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। जून तक 3 करोड़ 64 हजार उपदान दिया जा चुका है। जुलाई-अगस्त में खरीदी गए फफूंदनाशक और कीटनाशकों पर 3 करोड़ 23 लाख उपदान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

जहां छात्रों की संख्या अधिक, वहां पहले भरे जाएंगे जेओए लाइब्रेरियन के पद
शिमला। प्रदेश के ऐसे स्कूल जहां छात्रों की संख्या अधिक है वहां जेओए लाइब्रेरियन के पद प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएंगे। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, अटल आदर्श विद्यालय और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को प्राथमिकता दी जाएगी। पच्छाद से विधायक रीना कश्यप के प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सदन में यह जानकारी दी।

गगरेट के तीन स्कूलों पर खर्च किए जा रहे 2.92 करोड़
 गगरेट विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढ़ेरा राजपूतां, घनारी और रामनगर में विज्ञान ब्लॉक, भवन निर्माण के लिए 2,92,35,000 की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 2,04,60,841 की राशि खर्च की जा चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। गगरेट से विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को सदन में यह जानकारी दी।

सप्ताह के सात दिन मिलेगी डायलिसिस की सुविधा : सुक्खू
 चंबा के आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में स्थापित डायलिसिस मशीन सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे चलाने को लेकर सरकार संबंधित कंपनी से बात करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान चंबा से विधायक नीरज नैय्यर के प्रश्न के जवाब में यह बात कही। नीरज ने चंबा आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में स्थापित डायलिसिस मशीन रविवार को अवकाश के दिन न चलाए जाने से मरीजों को पेश आने वाली समस्या का मामला विधानसभा में उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed