हिमाचल विश्वविद्यालय: छह पीजी कोर्स के नतीजे घोषित, तीन मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि जिन विद्यार्थियों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं वे गुरुवार से शुरू हो रही परीक्षा में अपीयर हो सकेंगे। इसके लिए छात्र को पिछला रोलनंबर दिखाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला ने छह पीजी कोर्स के नतीजे बुधवार का घोषित कर दिए। जिन विद्यार्थियों की री-अपीयर है, उन्हें बिना परीक्षा फार्म भरे पिछले सेमेस्टर के रोलनंबर के आधार पर ही गुरुवार से शुरू हो रही पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं में अपीयर होने की छूट दे दी गई है। विवि ने एलएलबी के पहले से पांचवें सेमेस्टर तक, एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जियोलॉजी, भूगोल, एलएलएम जैसे कोर्स के परिणाम घोषित किए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि जिन विद्यार्थियों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं वे गुरुवार से शुरू हो रही परीक्षा में अपीयर हो सकेंगे। इसके लिए छात्र को पिछला रोलनंबर दिखाना होगा। ऐसे विद्यार्थियों को बाद में अलग से परीक्षा फार्म भरने का समय दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के परीक्षा रोलनंबर ऑनलाइन जेनरेट हो रहे हैं, इसके बावजूद रोलनंबर को लेकर कोई समस्या पेश आती है तो विद्यार्थी अपने कॉलेज, विभाग या फिर विवि की परीक्षा शाखा के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।
कोविड प्रोटोकॉल के साथ आज से शुरू होगी पीजी परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विवि की गुरुवार से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की सेमेस्टर अंत परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश के 42 केंद्रों में शुरू हो रही परीक्षा के लिए विवि की ओर से सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा।
इक्डोल के छात्रों के जेनरेट नहीं हुए फार्म
इक्डोल के पीजी कोर्स के छात्र बुधवार को विवि में अपना रोलनंबर जेनरेट न होने के कारण भटकते रहे। विद्यार्थियों का आरोप है कि उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। सुबह नौ बजे होने वाली परीक्षा वह बिना रोलनंबर के कैसे देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि ये छात्र अपने परीक्षा केंद्र में समय से पहुंच कर कट लिस्ट में अपना नाम देखें। वहां नाम होगा तो उन्हें बिना रोलनंबर स्लिप के भी बैठने दिया जाएगा।