फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Una to Howrah train canceled, 607 people arrive from Pune

हिमाचल: अंब से हावड़ा जाने वाली ट्रेन रद्द, पुणे से 607 लोग ऊना पहुंचे

Tue, 19 May 2020 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Una to Howrah train canceled, 607 people arrive from Pune
ऊना पहुंची ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को उनके राज्य तक वापस पहुंचाने के लिए एक ट्रेन 20 मई को जानी थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में चक्रवात के चलते इस ट्रेन को फिलहाल रद्द कर दिया है। यह ट्रेन अंब स्टेशन से रवाना होनी थी। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि जल्द ट्रेन रवाना करने की नई तिथि घोषित की जाएगी। इस ट्रेन से जाने के लिए 1400 व्यक्तियों ने पंजीकरण किया है, जिसमें से 15 व्यक्तियों ने ऊना जिला से आवेदन किया था। 

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल के ऊना प्लेटफार्म पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पुणे से आई विशेष ट्रेन रुकी तो सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार तालियों के साथ 617 यात्रियों का स्वागत किया। प्लेटफार्म से बाहर निकलने के लिए जिला प्रशासन ने दो रास्ते बनाए थे ताकि यात्रियों को उतरने में किसी तरह की कोई असुविधा न हो। सबसे पहले कांगड़ा जिला के यात्रियों को उतारकर सैनिटाइज किया गया। इसके बाद बारी-बारी से सभी जिलों के यात्रियों को उतारा गया।
विज्ञापन


इन सबकी हेल्थ डेस्क पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्टेशन से बाहर निकलने से पहले सभी यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री और पानी की बोतलें दी र्गइं। इसके बाद उन्हें एचआरटीसी की बसों में बैठाकर उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया गया। इस दौरान सभी यात्रियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि पुणे से लौटे ऊना के सभी 70 निवासियों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। 5-6 दिन बाद सभी के कोविड सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले के कितने लोग पहुंचे

कांगड़ा    215 
ऊना        70 
हमीरपुर    68 
मंडी        63
शिमला    63
सोलन     41
कुल्लू     37
चंबा     28
बिलासपुर    16
सिरमौर    09
किन्नौर    05
(इसके अलावा एक-एक व्यक्ति गढ़शंकर और उत्तराखंड के रहने वाले हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed