{"_id":"646eed32865ab7d6400db595","slug":"himachal-una-news-thunderstorm-tree-uprooted-falls-on-bike-one-killed-two-injured-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thunderstorm in Una: अंधड़ से गिरा पेड़, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thunderstorm in Una: अंधड़ से गिरा पेड़, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 26 May 2023 09:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/टाहलीवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/टाहलीवाल
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 May 2023 09:41 AM IST
सार
टाहलीवाल में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास अंधड़ के चलते अचानक एक पॉपलर का पेड़ बाइक पर जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Death
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरोली उपमंडल के टाहलीवाल में पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में बाइक सवार आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। इसमें एक गंभीर घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हरोली पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:45 बजे अजौली से तीन युवक टाहलीवाल घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान टाहलीवाल में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास अंधड़ के चलते अचानक एक पॉपलर का पेड़ बाइक पर जा गिरा।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा लेकिन यहां डॉक्टरों ने सुनंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने गंभीर घायल रिशु और अंशुल कपिला को प्राथमिक उपचार दिया। अंशुल घटना के समय बेहोश हो गया था और उसे अस्पताल में उपचार के दौरान
विज्ञापन
होश आया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रिशु को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अंशुल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सुनंदन पुत्र जयप्रकाश निवासी अजौली के रूप में हुई। घायलों में रिशु पुत्र जगदीश शर्मा और अंशुल कपिला पुत्र बाल किशन कपिला निवासी अजौली शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।