फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una news: Man commits suicide in una Three accused arrested by police

Una News: पार्टनरों के धमकाने से परेशान ईंट भट्ठा संचालक ने की आत्महत्या

Thu, 28 Sep 2023 03:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Sep 2023 03:17 PM IST
सार

आरोप है कि तीनों पार्टनरों ने धर्मेंद्र को भट्ठा संचालन के लिए लोन की एवज में उनके हिस्से आने वाली राशि को नहीं चुकाया। इसको लेकर धर्मेंद्र ने कई बार पुलिस के पास भी गुहार लगाई।

विज्ञापन
Himachal Una news: Man commits suicide in una Three accused arrested by police
गांव में एकत्रित हुए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना हरोली के तहत ईसपुर गांव में एक 28 साल के ईंट भट्ठा संचालक युवक ने बीते मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने रूपनगर के पास दम तोड़ दिया। युवक की पहचान धर्मेंद्र, पुत्र रामपाल, निवासी बरनोह तहसील एवं जिला ऊना के तौर पर हुई है। उधर, मामले की जांच में जुटी पंडोगा पुलिस की टीम में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, इसमें उसने अपने तीन पार्टनरों के नाम लिखकर उनपर धमकाने और मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। धर्मेंद्र अपने तीन अन्य पार्टनरों के साथ मिलकर दौलतपुर गांव में एक ईंट भट्ठा चलाता था। भट्ठे के लिए धर्मेंद्र ने लाखों में लोन लिया था और उसके लिए अपना घर भी गिरवी रखा। इस काम में उसके तीन अन्य पार्टनर भी थे।
विज्ञापन


इसमें चताड़ा गांव के बाप-बेटा और समूर निवासी एक व्यक्ति शामिल है। आरोप है कि तीनों पार्टनरों ने धर्मेंद्र को भट्ठा संचालन के लिए लोन की एवज में उनके हिस्से आने वाली राशि को नहीं चुकाया। इसको लेकर धर्मेंद्र ने कई बार पुलिस के पास भी गुहार लगाई, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया और छह माह के भीतर आरोपियों ने लिखित में लोन में अपनी बनती राशि चुकाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि समझौते के बाद भी तीनों आरोपियों ने धर्मेंद्र को राशि चुकता नहीं की। इस बीच लोन जारी करने वाले बैंक की ओर से भी धर्मेंद्र को फोन आने लगे। लगातार मानसिक तनाव के बीच उसने बीते मंगलवार को ईसपुर गांव में ईंटों को रखने के लिए बनाए डंप के पास जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed