फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una Fire News: Private School bus gutted in Una

Una Fire News: निजी स्कूल की बस में लगी आग, धू-धू कर जली

Thu, 23 Mar 2023 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Mar 2023 05:12 PM IST
सार

दमकल विभाग की गाड़ी जब मौके पर पहुंची, तब तक बस का अधिकतर हिस्सा जल चुका था। 

विज्ञापन
Himachal Una Fire News: Private School bus gutted in Una
बस का अधिकतर हिस्सा जला। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना जिले के धमांदरी गांव में वीरवार तड़के निजी स्कूल की एक बस में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों के भीतर बस जल उठी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। निजी स्कूल की बस में वीरवार तड़के 4 बजे अचानक आग लगी। कुछ ही सेकेंड में बस धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटें देख नजदीक के मकान मालिक समेत परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और शोर मचाया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी सूचित किया। कुछ देर में दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, तब तक बस का अधिकतर हिस्सा जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों में सतपाल, मनोहर, जुगल, अजय कुमार, अभिनव, महेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार का कहना है कि यदि दमकल की गाड़ी समय पर न आती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस की तेल की टंकी और टायर आग की चपेट में आने से बच गए। बाकी सब जलकर राख हो गया। रेखा ने बताया कि रात के समय बस में एक लाइट हमेशा जलती रहती थी। ऐसे में संभव है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण ही आग लगी हो। दमकल विभाग के इंचार्ज नितिन धीमान का कहना है कि बस में लगी आग को बुझाना आसान नहीं रहा। आग बुझाने के साथ आसपास के घरों को इसकी चपेट में न आने देना भी चुनौती रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed