फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism: This time you can enjoy skating in Kalpa in winter

हिमाचल पर्यटन: कल्पा में इस बार सर्दियों में ले सकेंगे स्केटिंग का मजा

Wed, 23 Oct 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh देवकला नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
देवकला नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2024 11:04 AM IST
सार

आठ साल के लंबे इंतजार के बाद करीब एक हफ्ते में कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कल्पा में आइस स्केटिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Tourism: This time you can enjoy skating in Kalpa in winter
कल्पा में होगी स्केटिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दियों में कल्पा आने वाले पर्यटक और साहसिक खेलों के शौकीन युवा इस बार यहां आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग का मजा ले सकेंगे। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद करीब एक हफ्ते में कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कल्पा में आइस स्केटिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।  49 लाख से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। स्केटिंग रिंक बनने से जहां जिले के युवाओं को साहसिक खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी स्केटिंग का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। आइस स्केटिंग रिंक का कार्य कांग्रेस सरकार के पूर्व कार्यकाल में साल 2016 में शुरू हुआ था। इसे वर्ष 2022 में पूरा किया गया, लेकिन जब रिंक में प्रशिक्षण लिया गया, तो असफल रहा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर फिर से रिंक का काम शुरू किया गया। रिंक में पहले पत्थर बिछाए गए, उसके बाद पीसीसी और कोटा स्टोन लगाकर इसे तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आइस स्केटिंग एसोसिएशन किन्नौर के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में कल्पा में रिंक के निर्माण के लिए 49,02,478 राशि की स्वीकृति मिली थी। रिंक का निर्माण कार्य वर्ष 2016 से शुरू हुआ था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद काम अधर पर लटका रहा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रयासों से कल्पा में एकमात्र रिंक तैयार हो रहा है। इसमें युवा स्केटिंग के साथ रोलर स्केटिंग का भी मजा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed