फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism: Record 1.06 crore tourists visited Himachal Pradesh in six months

Himachal Tourism: छह माह में रिकॉर्ड 1.06 करोड़ सैलानियों ने निहारीं हिमाचल की वादियां

Fri, 21 Jul 2023 08:46 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 08:46 AM IST
सार

अप्रैल से जून तक प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले सैलानियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में पहली बार जून तक ही सैलानियों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है। 

विज्ञापन
Himachal Tourism: Record 1.06 crore tourists visited Himachal Pradesh in six months
सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 साल 2023 के पहले छह माह में रिकॉर्ड 1.06 करोड़ सैलानियों ने हिमाचल की वादियां निहारी हैं। प्रदेश में पहली बार जून तक ही सैलानियों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है। अभी फेस्टिवल और विंटर सीजन आना है। ऐसे में प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या इस साल और अधिक बढ़ने की संभावना है। इससे पहले साल 2019 में जनवरी से जून तक सबसे अधिक 90.61 लाख सैलानी देवभूमि हिमाचल पहुंचे थे।

विज्ञापन


अप्रैल से जून तक प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले सैलानियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में करीब 15 लाख, मई में 21 लाख और जून में 25 लाख सैलानी हिमाचल प्रदेश पहुंचे। जनवरी से मार्च तक प्रतिमाह 12 से 13 लाख सैलानियों का आना हुआ। सुक्खू सरकार ने प्रदेश का राजस्व बढ़ाने के लिए पर्यटन क्षेत्रों को अपनी प्राथमिकता में रखा है। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी का दर्जा तक दिया है।
विज्ञापन


कोरोना संकट के दौरान सैलानियों की संख्या में दो साल तक आवाजाही में कुछ कमी रही। इसे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष प्रयास किए। ऐसे राज्य जहां से हिमाचल में लोग कम आते हैं, वहां विशेष फोकस किया गया। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जाकर ट्रेड फेयर आयोजित किए गए। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को अन्य राज्यों में भेज कर हिमाचल के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसके चलते इस साल जून तक ही प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ पहुंच गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में जब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई, उस समय कुल्लू-मनाली में ही करीब 70 हजार सैलानी मौजूद थे। सरकार ने सभी सैलानियों को सुरक्षित निकाल कर घरों तक पहुंचाया है। अब व्यवस्थाओं को पटरी पर लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। सितंबर से प्रदेश में फेस्टिवल सीजन शुरू होगा। इसके बाद नवंबर से विंटर सीजन का आगाज होगा।

वर्ष             सैलानियों की संख्या
2018             88,98,620
2019             90,61,269
2020             22,05,634
2021             19,76,091
2022             86,42,390
2023             1,0006,743
 

साल 2022 में 1.50 करोड़ पर्यटकों ने किया रुख
साल 2022 के दौरान हिमाचल में आने वाले सैलानियों की कुल संख्या 1.50 करोड़ थी। इस साल पहले छह माह के दौरान ही सैलानियों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।


 

प्रदेश में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए इस बार विशेष प्रयास किए गए। देश के प्रमुख शहरों में जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के ऐसे पर्यटन स्थलों की वीडियो के माध्यम से जानकारियां दी गईं, जिनके बारे में सैलानियों को अधिक पता नहीं था। सरकार की ओर से ऐसे पर्यटन स्थलों में सुविधाओं को बढ़ाया गया। अतिथि देवो भव का पालन किया गया। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में सैलानियों की आमद बढ़ी है।-अमित कश्यप, निदेशक पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed