फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism Development Corporation will home delivery of food

हिमाचल पर्यटन विकास निगम करेगा खाने की होम डिलीवरी

Wed, 22 Jul 2020 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Himachal Tourism Development Corporation will home delivery of food
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने चयनित होटलों से खाना घर ले जाने और होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेने की व्यवस्था शुरू की है। लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर विभिन्न व्यजनों का आनंद ले सकेंगे। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि यह सेवा शिमला के पीटरहॉफ होटल, गुफा एवं आशियाना रेस्तरां, होटल कुंजम मनाली, कैफे मोनाल कुल्लू, कैफे रावी व्यू चंबा और कैफे सतलुज रामपुर में शुरू की है। इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से निगम के अन्य होटलों में भी चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग निगम की वेबसाइट www.hptdconwheels.in. पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। वर्तमान में ऑर्डर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दिए जा सकेंगे। निगम के कर्मचारियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। निगम के प्रशिक्षित रसोइयों द्वारा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में भोजन तैयार किया जाता है। कुमुद सिंह ने कहा कि निगम इस पहल के माध्यम से अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed