फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism Corporation: Madra's plate will be available for Rs 600 for the lovers of Guchi(Wild Mushroom)

हिमाचल पर्यटन निगम: गुच्छी के शौकीनों के लिए 600 रुपये में मिलेगी मदरा की प्लेट

Sat, 26 Jun 2021 10:31 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 10:31 AM IST
सार

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होने के साथ गुच्छीहार्ट डिजीज, डायबिटीज, गठिया, स्तन कैंसर से बचाव के लिए बेहद लाभप्रद है। इसमें विटामिन बी, डी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। 

विज्ञापन
Himachal Tourism Corporation: Madra's plate will be available for Rs 600 for the lovers of Guchi(Wild Mushroom)
गुच्छी का मदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के सभी होटलों और रेस्टोरेंट में अब सैलानी और स्थानीय लोग गुच्छी के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। टेस्ट ऑफ  हिमाचल सेगमेंट में पर्यटन निगम ने शिमला के होटल हॉलिडे होम से इसकी शुरुआत की है। बाजार में 30 से 32 हजार रुपये किलो बिकने वाली गुच्छी का मदरा होटल हॉलिडे होम में 608 रुपये प्रति प्लेट के दाम पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। एक प्लेट मदरा दो लोग शेयर कर खा सकते हैं।

विज्ञापन


होटल हॉलिडे होम के रेस्टोरेंट के मेन्यू में गुच्छी की रेसेपी शामिल कर दी गई है। गुच्छी का वैज्ञानिक नाम मार्कुला एस्कयुलेंटा है, इसे हिमाचल में चैऊ भी कहते है। जंगलों में यह प्राकृतिक रूप से उगता है। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होने के साथ गुच्छीहार्ट डिजीज, डायबिटीज, गठिया, स्तन कैंसर से बचाव के लिए बेहद लाभप्रद है। इसमें विटामिन बी, डी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है।
विज्ञापन


कई तरह की दवाएं बनाने में भी इसका प्रयोग होता है। गुच्छी से मिट्टी हटाकर इसे धोने के बाद पानी में भिगोया जाता है। गुच्छी का तना काट कर इसे सुखाया जाता है। सूखने के बाद देसी घी में दही भूनकर गुच्छी मदरा तैयार किया जाता है।पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक नंदलाल शर्मा ने बताया कि होटल हॉलिडे होम के मेन्यू के ट्रेडिशनल फूड सेगमेंट में गुच्छी की रेसिपीज को शामिल किया गया है। पर्यटन विकास निगम के प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट में गुच्छी की डिश उपलब्ध करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएम मोदी भी हैं गुच्छी की सब्जी के मुरीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहाड़ों में उगने वाली गुच्छी की सब्जी के मुरीद हैं। मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह हफ्ते में एक बार गुच्छी की सब्जी जरूर खाते हैं, जो उनकी बेहतर सेहत का राज भी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed