फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Technical University will take online examinations of all classes except UG final year

यूजी अंतिम वर्ष को छोड़कर सभी कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षाएं लेगा तकनीकी विवि

Mon, 12 Jul 2021 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Jul 2021 11:07 PM IST
सार

तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
himachal Technical University will take online examinations of all classes except UG final year
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने कोरोना काल में विद्यार्थियों को राहत देते हुए स्नातक कक्षाओं के अंतिम सत्र के अलावा सभी सत्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया है। सोमवार को तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में हुई विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के निदेशकों, प्राचार्यों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। तकनीकी विवि ने फैसले से पहले सभी शिक्षण संस्थानों के निदेशकों, प्राचार्यों से परीक्षा के बारे में सुझाव लिए।  इसके अलावा छात्रों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि सभी के सुझावों के बाद परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


इसमें स्नातक स्तर की सभी विषयों के अंतिम सत्र की ऑफलाइन, जबकि अन्य सत्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की योजना बनाई है। इसके अलावा सभी स्नातक स्तर कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। इस दौरान तकनीकी विवि ने यह भी निर्णय लिया है कि जो विद्यार्थी नेटवर्क की दिक्कत के चलते ऑनलाइन परीक्षा नहीं दे पाएगा, उसे एक-दो माह के अंदर एक बार ऑफलाइन परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होगा, तो ऐसे विद्यार्थियों को भी एक बार ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा देने का अवसर देने की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम ठाकुर, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो कुलभूषण चंदेल, परीक्षा नियंत्रक एवं अधिष्ठाता फार्मेसी प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, अधिष्ठाता अभियंत्रिकी प्रो. धीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया गया है। सभी के सुझावों के बाद ही तकनीकी विवि ने स्नातक कक्षाओं के अंतिम सत्र के अलावा परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया है। फाइनल परीक्षा तिथियां घोषित कर दी जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार के कोविड-19 को लेकर जारी नियमों को ध्यान में रखकर परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इंजीनियरिंग और फार्मेसी जैसे विषयों में के ऑनलाइन प्रैक्टिकल संभव नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed