फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical Education Department: Admission process for admission in ITI will start from next month

हिमाचल तकनीकी शिक्षा विभाग: आईटीआई में दाखिले को अगले माह से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 30 May 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 May 2023 10:33 AM IST
सार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन
Himachal Technical Education Department: Admission process for admission in ITI will start from next month
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए प्रवेश प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा। वहीं, जुलाई माह में आईटीआई की कक्षाएं शुरू करने की योजना है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश भी अगले माह से आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि यह आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसका शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। तकनीकी शिक्षा विभाग इस शेड्यूल को एआईसीटीई से निर्देश आने के बाद जारी करेगा।

विज्ञापन


पूरे देश में एक जैसा होगा शेड्यूल
एआईसीटीई ही देश भर के लिए एक जैसा शेड्यूल जारी करती है। उम्मीद है कि जून माह के पहले सप्ताह में आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी हो सकता है। एआईसीटीई की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत ही तकनीकी शिक्षा विभाग आगामी प्रक्रिया को अमल में लाता है। जुलाई से आईटीआई में शैक्षणिक सत्र को शुरू कर दिया जाएगा। इसके चलते जून माह में ही आवेदन और काउंसलिंग संबंधित प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विवेक चंदेल, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश

मेरिट आधार पर मिलता है प्रवेश
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड पढ़ाए जाते हैं। इन ट्रेडों में अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलता है। इस शैक्षणिक सत्र से सूबे की कई आईटीआई में नए ट्रेड भी शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed