फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical Education Board will take the PAT-lit exam in August, application from this day

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड अगस्त में लेगा पीएटी-लीट की परीक्षा, इस दिन से आवेदन

Tue, 19 May 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal Technical Education Board  will take the PAT-lit exam in August, application from this day
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड पीएटी (पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट-2020) और लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) अगस्त माह में करवाएगा। इसके लिए तकनीकी बोर्ड ने तिथियों का निर्धारण कर लिया है। बोर्ड की निर्धारित तिथियों के अनुसार पीएटी-2020 की परीक्षा दो अगस्त, जबकि लीट के लिए एक अगस्त को परीक्षा होगी।

विज्ञापन

इन दोनों परीक्षाओं के लिए 26 मई से बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जबकि ऑनलाइन चालान डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई को शाम पांच बजे तक होगी। इसके अलावा ऑनलाइन चालान के भुगतान को 18 जुलाई तक शाम पांच बजे तक भरा जा सकेगा। लॉकडाउन के कारण लंबित पड़ी पीएटी और लीट को लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिलने के बाद करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले यह परीक्षाएं मई माह में होनी थी। लॉकडाउन के चलते यह संभव नहीं हो पाया था। बोर्ड ने अब तिथियों का निर्धारण कर दिया है। इसके चलते पीएटी-2020 की परीक्षा दो अगस्त और लीट की परीक्षा एक अगस्त को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। परीक्षाओं का परिणाम भी 10 अगस्त को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पीएटी और लीट-2020 के लिए तिथियों का निर्धारण कर लिया है। परिणाम 10 अगस्त को घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 26 मई से 15 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। - सुनील वर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed