{"_id":"656dcfe87f5407acf30abdc3","slug":"himachal-technical-education-board-will-conduct-engineering-examinations-from-december-19-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTEB: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड 19 दिसंबर से लेगा इंजीनियरिंग की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTEB: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड 19 दिसंबर से लेगा इंजीनियरिंग की परीक्षाएं
Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग परीक्षाएं 19 दिसंबर से शुरू होंगी। इस दौरान 19 दिसंबर से एन-22 और 22 दिसंबर से एन-17 की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग परीक्षाएं 19 दिसंबर से शुरू होंगी। इस दौरान 19 दिसंबर से एन-22 और 22 दिसंबर से एन-17 की परीक्षाएं शुरू होंगी। यह परीक्षाएं प्रदेश भर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 30 केंद्रों पर करवाई जाएगी। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में 30 सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जहां पर 19 दिसंबर से शुरू होने वाली एन-17, एन-22 और डी-फार्मेसी के नियमित और री-अपीयर छात्रों की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश भर में 9,272 परीक्षार्थी परीक्षाओं में भाग लेंगे। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से एडमिट कार्डों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। ऐसे छात्र जो अपना अध्ययन पूरा कर चुके हैं और जिनके री-अपीयर शेष रहते हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड स्टूडेंट डैशबोर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो छात्र संस्थान में अध्ययनरत हैं। वह अपने एडमिट कार्ड अपने संबंधित संस्थान से परीक्षा आरंभ होने से पूर्व नियमानुसार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन