फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Staff Selection Commission: Major changes made after the evaluation and interview process is over in the recruitment

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: भर्तियों में मूल्यांकन और साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म होने के बाद किया बड़ा बदलाव

Wed, 09 Mar 2022 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 11:20 AM IST
सार

अब छंटनी परीक्षाओं में पूर्व की भांति 170 प्रश्नों की जगह 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह नए नियम 12 मार्च से शुरू हो रही छंटनी परीक्षाओं पर लागू होंगे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि रूल ऑफ बिजनेस के मुताबिक 12 मार्च से शुरू होने वाली छंटनी परीक्षाओं में 200 प्रश्न होंगे। 

विज्ञापन
Himachal Staff Selection Commission: Major changes made after the evaluation and interview process is over in the recruitment
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर अब फिर से अपने पुराने पैटर्न व व्यावसायिक नियमों पर लौट आया है। अब छंटनी परीक्षाओं में पूर्व की भांति 170 प्रश्नों की जगह 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह नए नियम 12 मार्च से शुरू हो रही छंटनी परीक्षाओं पर लागू होंगे। 12 मार्च से लेकर तीन जुलाई तक कर्मचारी चयन आयोग मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन, स्टेनो, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी व एलडीआर क्लर्क समेत 33 विभिन्न पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


इन 33 पोस्ट कोड के तहत प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के 574 पद भरे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाओं में 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होती है। जबकि 85 अंकों की लिखित परीक्षा में 170 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न का आधा अंक निर्धारित होता है। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान तृतीय श्रेणी की भर्तियों में 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद अब दो घंटे की परीक्षा के दौरान 200 प्रश्नों वाला प्रश्नपत्र होगा और प्रत्येक प्रश्न का आधा अंक निर्धारित किया जा रहा है। हालांकि कैबिनेट फैसले की अभी तक सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि यह नए नियम पूर्व में आमंत्रित आवेदनों पर भी लागू होंगे या अधिसूचना जारी होने के बाद नई भर्तियों पर लागू होंगे। उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि रूल ऑफ बिजनेस के मुताबिक 12 मार्च से शुरू होने वाली छंटनी परीक्षाओं में 200 प्रश्न होंगे। हालांकि प्रत्येक प्रश्न का .50 अंक होगा या .425 यह सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद तय हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू ने जारी की एमएड की प्रवेश सूची 
वहीं, एचपीयू के शिक्षा विभाग ने एमएड में प्रवेश लेने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। सूची में शामिल छात्रों को 14 मार्च तक तय फीस जमा करवाने और अन्य प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed