फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Staff Selection Commission has released the schedule of written examination for the recruitment of 554 posts

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: 554 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Wed, 02 Feb 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 08:45 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 554 पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षा शेडयूल 31 पोस्ट कोड के लिए जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Staff Selection Commission has released the schedule of written examination for the recruitment of 554 posts
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 554 पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षा शेडयूल 31 पोस्ट कोड के लिए जारी किया गया है। कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए यह लिखित परीक्षाएं होंगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों को रोलनंबर, एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा की तिथि से 15 दिन पहले उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किन्हीं कारणों से कोई अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सके तो वे सूचित किए गए रोल नंबर व परीक्षा केंद्र में अपना नवीनतम फोटो व आधार कार्ड, आवेदन पत्र की प्रति के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस पर स्वयं या आयोग के कार्यालय में टोल फ्री नंबर 18001808095 या दूरभाष नंबर  01972- 222204 पर संपर्क कर सकते हैं। पोस्ट कोड-782 के तहत पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए 10 फरवरी को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परीक्षाओं का शेड्यूल
12 मार्च को पोस्टकोड 926 मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन ग्रेड 2 और पोस्टकोड 934 रेडियोग्राफर, 13 मार्च को पोस्ट कोड 953 माइनिंग इंस्पेक्टर और पोस्ट कोड 950 लाइब्रेरियन, 20 मार्च को पोस्ट कोड 937 सेनेटरी इंस्पेक्टर और पोस्ट कोड 938 जूनियर टेक्नीशियन, 9 अप्रैल को पोस्ट कोड 931 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और पोस्ट कोड 927 इन्वेस्टिगेटर, 10 अप्रैल को पोस्ट कोड 933 स्टाफ नर्स और पोस्ट कोड 935 लेबोरेटरी असिस्टेंट, 24 अप्रैल को पोस्ट कोड 939 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी की परीक्षा होगी। 8 मई को पोस्ट कोड 932 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट्स और पोस्ट कोड 940 असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर, 15 अप्रैल को पोस्ट कोड 947 स्टैटिसटिकल असिस्टेंट और पोस्ट कोड 954 फार्मासिस्ट की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


22 मई को पोस्ट कोड 930 फील्ड इन्वेस्टिगेटर और पोस्ट कोड 951 अकाउंटेंट, 29 मई को पोस्ट कोड 928 स्टेनो टाइपिस्ट और पोस्ट कोड 949 अकाउंटेंट, 5 जून को पोस्ट कोड 952 जूनियर अकाउंटेंट और पोस्ट कोड 948 जूनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल, 11 जून को पोस्ट कोड 936 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट और पोस्ट कोड 929 लेबोरेट्री टेक्नीशियन, 12 जून को पोस्ट कोड 955 बॉयलर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 956 मेडिकल सोशल वर्कर, 19 जून को पोस्टकोड 941 जूनियर ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल और पोस्ट कोड 946 रेडियोग्राफर, 26 जून को पोस्ट कोड 945 लेबोरेट्री असिस्टेंट और पोस्ट कोड 942 फार्मासिस्ट, 3 जुलाई को पोस्ट कोड 943 मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नीशियन ग्रेड 2 और पोस्ट कोड 944 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने कंप्यूटर ऑपरेटर (पोस्ट कोड 848) परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि छह पदों के लिए शुरू की गई प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसमें रोलनंबर 84800107 विजय कुमार, रोलनंबर 84800208 बनीता कुमारी, रोलनंबर 848002711 रिया कुमारी, रोलनंबर 848004040 विकास, रोलनंबर 848006750 अमर चंद और रोलनंबर 848008054 स्नेह वर्मा को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed