फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Staff Selection Commission extended online application date for 42 post codes including 1756 posts

कर्मचारी चयन आयोग ने 1756 पदों समेत 42 पोस्ट कोड के लिए बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Fri, 30 Oct 2020 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
himachal Staff Selection Commission extended online application date for 42 post codes including 1756 posts
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में 42 विभिन्न पोस्ट कोड के लिए आमंत्रित ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 14 नवंबर 2020 कर दी है। आयोग ने दूसरी बार ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई है। इससे पूर्व आयोग 25 अक्टूबर को आवेदन की तिथि बढ़ा चुका है। चयन आयोग ने यह फैसला आयोग की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने के चलते लिया है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 21 सितंबर 2020 को जारी अधिसूचना के तहत 26 सितंबर से लेकर 25 अक्टूबर 2020 तक कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 1756 पदों समेत 42 विभिन्न पोस्टकोड के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


लेकिन आयोग की वेबसाइट में आए दिन तकनीकी खराबी के चलते अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने आयोग से ऑनलाइन आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए आयोग ने अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 14 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed