फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Solan News: Ramshehar block development office denotify by himachal government

डिनोटिफाई संस्थान: रामशहर में बिना कार्य शुरू हुए बंद हो गया दो दशक के संघर्ष के बाद खुला बीडीओ कार्यालय

Fri, 10 Feb 2023 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Feb 2023 01:58 PM IST
सार

रामशहर में खंड विकास कार्यालय बंद किए जाने से स्थानीय लोगों को अब अपने छोटे-मोटे कार्य के लिए 40 किलोमीटर दूर नालगढ़ जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Himachal Solan News: Ramshehar block development office denotify by himachal government
नालागढ़ में पंचायत भवन में खोला बीडीओ कार्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में खुला खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में स्टाफ पूरा होने से पहले ही इसे बंद कर दिया गया। वर्तमान में पंचायत भवन में चल रहे इस बीडीओ कार्यालय में एक मात्र अधीक्षक तैनात है। उसका न तो कहीं तबादला किया गया और न ही उससे यहां कोई काम करवाया जा रहा। वह रोजाना कार्यालय में आ रहा है। पूरा दिन बिना कोई कार्य किए शाम को छुट्टी कर चला जाता है। रामशहर में बीडीओ कार्यालय के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग 20 वर्षों से लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। रामशहर बीडीओ कार्यालय खुलने के बाद इसमें नालागढ़ की 28 पंचायतें शिफ्ट कर दी गई थीं। 

विज्ञापन


इन पंचायतों में 80 हजार से अधिक आबादी रहती है। बीडीओ कार्यालय खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल था। उन्हें पंचायत से संबंधित अपने छोटे-छोटे कार्य करवाने के लिए 15 से 40 किलोमीटर दूर नालागढ़ पहुंचना पड़ रहा था, मगर सत्ता में आते ही कांग्रेस ने प्रदेश में 11 बीडीओ कार्यालय बंद कर दिए, जिसमें रामशहर भी शामिल है। स्थानीय लोगों में सरकार के इस फैसले को लेकर काफी रोष है। 21 सितंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नालागढ़ प्रवास के दौरान रामशहर में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।शुरुआत में सरकार ने बीडीओ कार्यालय को स्थानीय पंचायत भवन में चलाने के आदेश दिए थे। यहां 14 पद स्वीकृत किए गए थे। 
विज्ञापन


रामशहर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खुलने से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलना था। कांग्रेस सरकार ने खंड विकास कार्यालय बंद कर गलत किया है। स्थानीय लोगों को अब अपने छोटे-मोटे कार्य के लिए 40 किलोमीटर दूर नालगढ़ जाना पड़ रहा है। - कमल किशोर, पंचायत प्रधान मटूली 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ कार्यालय बंद करना सरकार का निर्णय गलत है। रामशहर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग कर रहे थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार की ओर से खोले गए कार्यालय को रद्द कर दिया है। - धनीराम शर्मा, पूर्व प्रधान मटूली पंचायत

काफी संघर्ष के बाद पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए घर-द्वार सुविधा मिली थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बीडीओ कार्यालय को बंद कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अब लोगों को अपने कार्य के लिए करीब 40 किलोमीटर जाना पड़ेगा। - राजेश कुमार, बहरोटा पंचायत निवासी

पिछले दो दशक से ग्रामीण रामशहर में बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग कर रहे थे। पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों की दिक्कत को देखते हुए काफी मशक्कत के बाद यहां कार्यालय खोला था, मगर वर्तमान सरकार ने प्रतिशोध के चलते इसे बंद कर दिया। इससे ग्रामीण परेशान हैं। - नरेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण रामशहर 

सरकार ने बीडीओ कार्यालय के माध्यम से अनेक विकास योजनाएं चलाई हैं, जिसका दूर-दराज क्षेत्र के लोगों को सूचना के अभाव में लाभ नहीं मिलता। यहां से नालागढ़ बीडीओ कार्यालय दूर है, जहां सभी लोग नहीं जा पाते। बीडीओ कार्यालय बंद होने से लोगों को परेशानी होगी। - संजीव शर्मा, गडौन पंचायत 


नालागढ़ बीडीओ के अधीन काफी बड़ा क्षेत्र है, जिसे एक बीडीओ के संभालना काफी मुश्किल रहता है। रामशहर में बीडीओ कार्यालय खोलने के पीछे लोगों को लंबा संघर्ष रहा है। लोगों की दिक्कत को देखते हुए पूर्व सरकार ने यह फैसला लिया था, जबकि वर्तमान सरकार ने बिना सोचे समझे इसे बंद कर दिया। - प्रवीण कुमार, कोहू पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed