फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: snowfall on high peaks of state including Rohtang, alert for three days

रोहतांग समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Tue, 24 Mar 2020 11:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Himachal: snowfall on high peaks of state including Rohtang, alert for three days
रोहतांग में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार के लिए भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम खराब रहा। ऊंचाई वाले बर्फबारी होने से प्रदेश भर में मौसम ठंडा हो गया है। शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। दोपहर बाद करीब तीन बजे शहर में बादल जमकर बरसे।

विज्ञापन


इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। ऊना, धर्मशाला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी सहित प्रदेश भर में मंगलवार दोपहर बाद बारिश हुई।मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, कांगड़ा में 18.3, सुंदरनगर में 20.0, चंबा में 16.1, नाहन में 25.4, सोलन में 25.0, धर्मशाला में 15.6 और शिमला में 18.2  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 26 मार्च को दोबारा भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। उन्होंने बताया कि तीस मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

क्षेत्र      न्यूनतम तापमान
केलांग - 0.5
कल्पा 3.2
मनाली 5.4
शिमला 9.2

क्षेत्र       बर्फबारी (सेंटीमीटर में
रोहतांग     15
मढी         10
केलांग      5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed