फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Snowfall: Leave of 15 thousand employees canceled to restore roads, HRTC many routes stalled

Himachal Snowfall: सड़कें बहाल करने के लिए 15 हजार कर्मियों की छुट्टियां रद्द, एचआरटीसी के 640 रूट बंद

Mon, 05 Feb 2024 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15,000 कर्मचारियों की फील्ड में तैनात किया है। विभाग ने इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन
Himachal Snowfall: Leave of 15 thousand employees canceled to restore roads, HRTC many routes stalled
मनाली में बर्फ से ढकीं गाडियां - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद बंद हुईं सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15,000 कर्मचारियों की फील्ड में तैनात किया है। विभाग ने इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जिला शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत अन्य जिलों में 645 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कें बंद होने संबंधित जानकारी को लेकर इंजीनियर इन चीफ कार्यालय सहित अन्य मंडल स्तर पर कार्यालय स्थापित किए हैं। इसके अलावा 500 डोजर, जेसीबी सहित मजदूरों की मदद से नेशनल हाईवे, स्टेट हाईव, जिला और संपर्क मार्गों को बहाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जिला शिमला में 242 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में 157, चंबा 61, किन्नौर 24, कुल्लू 93, मंडी 51 और सिरमौर में 16 सड़कें यातायात के लिए बाधित है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि हिमाचल में बर्फबारी से बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर सड़कें बहाल करने को कहा गया है। प्रतिदिन अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं से अपडेट लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

बर्फबारी से ठप एचआरटीसी के 640 रूट, 3 वोल्वो बसें भी बंद
 भारी बर्फबारी से प्रदेश में एचआरटीसी की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ताजा बर्फबारी के बाद रविवार को निगम के करीब 640 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बर्फबारी के कारण कुल्लू, शिमला, मंडी और चंबा जिला में सबसे अधिक बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सड़कें बंद होने से निगम की 3 वोल्वो बस सेवाएं भी बंद हैं। सड़कों पर रात के समय पानी जमने से फिसलन के चलते निगम ने कई रात्रि रूट बंद कर दिए हैं। निगम की करीब 76 बसें विभिन्न रूटों में फंसी हुई हैं। इन बसों को निकालकर मुख्यालय पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी वैकल्पिक मार्गों से बसों का संचालन कर रहा है। जिला किन्नौर और रामपुर के लिए वाया बसंतपुर बसें भेजी जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर भारी फिसलन के चलते परिवहन निगम ने कुछ रूटों पर रात्रि बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं। दिल्ली-रामपुर और दिल्ली-रोहड़ू रूट पर वोल्वो सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। यह वोल्वो बसें शिमला-दिल्ली के बीच संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed