फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal snowfall increases tourism business by 30 percent

हिमाचल में बर्फबारी से 30 फीसदी बढ़ा पर्यटन कारोबार, सैलानियों ने किया शिमला और मनाली का रुख

Fri, 20 Nov 2020 10:44 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Himachal snowfall increases tourism business by 30 percent
बर्फबारी के बाद हिमाचल में बढ़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में करीब आठ माह से ठप पड़ा पर्यटन कारोबार बर्फबारी के चलते रफ्तार पकड़ने लगा है। बर्फ की चाह में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। सबसे अधिक संख्या में सैलानी शिमला और मनाली का रुख कर रहे हैं। शिमला के कुफरी और नारकंडा समेत मनाली और सोलंगनाला में इन दिनों भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी में करीब 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। अब वीकेंड पर ही नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो रहे हैं।

विज्ञापन


पहले जहां सामान्य दिनों में 20 और वीकेंड पर बड़े होटलों में 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहती थी, वहीं अब हफ्ते के अन्य दिनों में भी ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी चल रही है। आने वाले दिनों में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में और उछाल आएगा। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि बर्फ बारी के बाद शिमला और मनाली में होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 30 फीसदी तक बढ़ गई है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद का कहना है कि शिमला में वीकेंड ही नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह 40 से 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी के बाद मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन

हॉलीडे स्पेशल एक्सप्रेस में 70 फीसदी सीटें पैक

रेलवे की ओर से कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर शुरू की गई हॉलीडे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में बर्फबारी के बाद ऑक्यूपेंसी बढ़कर 70 फीसदी से अधिक पहुंच गई है। इससे पहले स्पेशल ट्रेन की ऑक्यूपेंसी करीब 50 फीसदी थी। शिमला रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी का कहना है कि बीते दिनों के मुकाबले स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed