फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal shimla news: two suicide cases in shimla

Shimla News: शहर में दो मौतों से हड़कंप, किशोरी और सरकारी कर्मी फंदे से लटके मिले

Fri, 03 Feb 2023 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Feb 2023 01:34 PM IST
सार

शहर में एक नौवीं कक्षा की छात्रा फंदे से हुए लटकी मिली है। खाद्य आपूर्ति विभाग में बतौर डाटा आपरेटर अभिषेक कमरे में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
himachal shimla news: two suicide cases in shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी शिमला में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा और एक सरकारी कर्मचारी का शव फंदे से लटके हुए मिले हैं। दोनों घटनाएं शहर के अलग-अलग हिस्सों की हैं। इसमें छात्रा की मौत संदिग्ध बताई जा रही है जबकि कर्मचारी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक शहर में एक नौवीं कक्षा की छात्रा फंदे से हुए लटकी मिली है। किशोरी तहसील भोरंज के जिला हमीरपुर की रहने वाली थी और माता-पिता के साथ शिमला शहर में रह रही थी।

विज्ञापन


घटना के समय किशोरी घर पर अकेले थी। परिजन बाहर गए थे। दूसरी घटना मैहली क्षेत्र की है। जिला कांगड़ा के नगरोटा बगंवा निवासी अभिषेक चौधरी (27) पुत्र नरेश चौधरी कमरे में फंदे से लटका मिला। अभिषेक खाद्य आपूर्ति विभाग में बतौर डाटा आपरेटर कार्यरत था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें कर्मचारी ने मानसिक तनाव आत्महत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ममता रघुवंशी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है। शहर के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में वीरवार देर शाम हुई दोनों मौतों के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक किशोरी घर पर अकेले थी। पिता दुकान चलाते हैं। माता लोगों के घर में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6:15 बजे उसकी माता ने फोन किया तो नहीं उठाया। इसके बाद पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद छत से पिता कमरे में गया तो देखकर होश उड़ गए। बेटी बाथरूम में फंदे से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं तरफ शहर में एक ही दिन में इन दो घटनाओं से हड़कंप मचा रहा है। वहीं पीड़ित परिवार के यहां ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।

खाद्य आपूर्ति निदेशालय में तैनात था अभिषेक
दूसरी घटना मैहली क्षेत्र की है। अभिषेक कसुम्पटी स्थित खाद्य आपूर्ति निदेशालय में कार्यरत था और किराये के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक अभिषेक पिछले दो दिनों से कार्यालय नहीं गया था। साथी कर्मचारियों ने इसे फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वीरवार रात करीब 8:00 बजे साथी कर्मी उसे ढूंढने आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अभिषेक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटका पड़ा था। सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed