फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal: Shillai man has murdered in Paonta Sahib; police are scanning CCTV footage.

Himachal: पांवटा साहिब में कहासुनी के बाद व्यक्ति की हत्या, महिला समेत दो गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमाैर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक के समीप कहासुनी के बाद शिलाई के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
himachal: Shillai man has murdered in Paonta Sahib; police are scanning CCTV footage.
वारदात वाली जगह पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक के समीप कहासुनी के बाद शिलाई के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों की घटना में संलिप्तता सामने आई है। जिसकी हत्या हुई, उसकी पहचान भाव सिंह (54) पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, कोटी उतरउ, तहसील शिलाई के रूप में हुई है। भाव सिंह सब्जी लेने के लिए पांवटा साहिब आया था। पुलिस के अनुसार देर रात वह विश्वकर्मा चौक स्थित टेंपू स्टैंड के समीप मोहम्मद आमिर और रेखा के साथ बैठा था। तीनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और रात को साथ में खाने-पीने बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर भाव सिंह पर नुकीले हथियार से वार किया गया।

विज्ञापन

हमले के बाद भाव सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में करीब 150 मीटर तक लड़खड़ाते हुए विश्वकर्मा चौक की ओर पहुंचा और सड़क पर गिर गया। बाद में उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात स्थल से नवनिर्मित नगर परिषद पार्किंग की सीढ़ियों से लेकर विश्वकर्मा चौक और मंदिर गेट के समीप तक जगह-जगह खून के निशान मिले। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गु (21) निवासी देवी नगर, पांवटा साहिब और रेखा उर्फ अन्नु (29) निवासी वाल्मीकि बस्ती, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात का शिकार हुए भाव सिंह को दोनों आरोपी पहले से जानते थे। रात को तीनों के एक साथ खाने-पीने बैठने की बात सामने आई है। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने पर भाव सिंह के गले पर नुकीले हथियार से वार कर दिया गया। एएसपी सिरमौर नरिंद्र कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed