{"_id":"5eb414848ebc3e907f18b215","slug":"himachal-second-installment-of-relief-amount-reached-in-women-s-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: महिलाओं के खातों में पहुंची राहत राशि की दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: महिलाओं के खातों में पहुंची राहत राशि की दूसरी किस्त
Thu, 07 May 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रदेश के बैंकों ने जनधन खातों वाली चार लाख महिलाओं के बैंक खातों में 500-500 रुपये की धनराशि पहुंचा दी है। सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों में पात्र महिलाओं को योजना के तहत मिलने वाली दूसरी किस्त दे दी गई है। बैंकों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के आधार पर पैसा जारी कर रहा है। इन नंबरों के आधार पर महिलाएं बैंक जाकर पैसा निकाल सकती हैं।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि जनधन खाता धारक महिलाओं को अप्रैल से तीन माह के लिए 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करने का केंद्र सरकार ने फैसला लिया है। चार मई से पैसा डालने का काम शुरू किया गया है। जिन अकाउंट नंबरों के अंत में शून्य से पांच अंक तक अंक हैं, उनमें बुधवार तक राहत राशि डाल दी गई है। जिनके बैंक खाता नंबर के अंत में छह और सात अंक हैं उन्हें शुक्रवार तक राहत राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह 11 मई को आठ और नौ अंक वाले खाताधारकों को भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैंकों में पैसा निकालने वालों की भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के आधार पर धन निकासी की तिथियां तय की हैं। जो महिलाएं इन तिथियों के दौरान बैंक नहीं आ सकेंगी। वह 11 मई के बाद किसी भी दिन बैंक में आकर पैसा निकाल सकती हैं। उन्होंने बताया कि पैसा न निकालने की सूरत में पैसा बैंक खाते में ही रहेगा। किसी भी स्थिति में यह राशि वापस नहीं जाएगी।
विज्ञापन