{"_id":"600ea84e8ebc3ef9235cdf9b","slug":"himachal-school-news-in-hindi-teachers-will-come-to-schools-in-himachal-from-january-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 27 जनवरी से स्कूलों में आएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 27 जनवरी से स्कूलों में आएंगे शिक्षक
Mon, 25 Jan 2021 04:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में बुधवार से शिक्षकों का आना शुरू हो जाएगा। 27 से 31 जनवरी तक स्कूलों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थी एक फरवरी से स्कूलों में आना शुरू होंगे। पांचवीं और आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एक फरवरी से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में कक्षाएं लगना शुरू होंगी। इस दौरान हाजिरी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
शीतकालीन स्कूलों में 15 फरवरी से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाया गया है। विद्यार्थियों के आने से पहले सैनिटाइजेशन का काम पूरा किया जाएगा। सभी स्कूलों से शिक्षा निदेशालय ने 30 जनवरी तक शिक्षण कार्य शुरू करने को लेकर माइक्रो प्लान देने को भी कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी प्रिंसिपलों को सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन