फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board will bring improvement policy, students will not fail in 10th-12th

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड लाएगा इंप्रूवमेंट पॉलिसी, 10वीं-12वीं में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी

Mon, 21 Jul 2025 10:33 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव कम करने और उन्हें सुधार का अवसर देने की तैयारी में है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए इंप्रूवमेंट पॉलिसी तैयार की है। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board will bring improvement policy, students will not fail in 10th-12th
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव कम करने और उन्हें सुधार का अवसर देने की तैयारी में है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए इंप्रूवमेंट पॉलिसी तैयार की है। इसके तहत अब किसी भी विद्यार्थी का परिणाम फेल या कंपार्टमेंट में नहीं होगा। विद्यार्थी अब साल में दो बार मार्च और जुलाई में परीक्षा दे सकेंगे। इस व्यवस्था को मार्च 2026 से लागू करने की तैयारी है। इस नई व्यवस्था के तहत बोर्ड वर्ष में दो बार परीक्षाएं आयोजित करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मार्च में मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें यदि कोई छात्र एक या एक से अधिक विषयों में असफल होता है तो उसे जुलाई में दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यह दूसरी परीक्षा छात्रों के लिए सुधार का मौका होगी। मार्च में सफल रहे छात्र भी अपने अंकों में सुधार के लिए जुलाई में परीक्षा में बैठ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यानी अब छात्रों के लिए परीक्षा में प्रदर्शन बेहतर करने के अवसर बढ़ जाएंगे। इंप्रूवमेंट पॉलिसी के तहत असफल घोषित होने के बावजूद छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। यदि वे जुलाई में पूरक परीक्षा पास कर लेते हैं तो उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी और यदि जुलाई की परीक्षा में असफल रहते हैं, तो उन्हें पुरानी कक्षा में ही पढ़ाई करनी होगी।

विज्ञापन

इंप्रूवमेंट पॉलिसी के लिए तैयार प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही मार्च 2026 से यह पॉलिसी लागू कर दी जाएगी और उसी के अनुसार परीक्षाएं करवाई जाएंगी। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed