फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board: English medium books will be published in February, allocation to schools in

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड : फरवरी में छपेंगी अंग्रेजी माध्यम की किताबें, मार्च में स्कूलों को आवंटन

Mon, 15 Jan 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी,धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी,धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अंग्रेजी माध्यम में पुस्तकों की प्रिंटिंग का कार्य फरवरी में शुरू करेगा, जोकि मार्च के शुरुआती दौर में पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal School Education Board: English medium books will be published in February, allocation to schools in
स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सूबे के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। ऐसे में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली किताबों की प्रिंटिंग फरवरी में शुरू की जाएगी। मार्च में स्कूलों में इन किताबों को वितरित करने की व्यवस्था कर दी जाएगी। पहले लॉट में गणित की किताब को छोड़ कर बाकी सभी किताबें स्कूलों को आवंटित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई होगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें स्कूल शिक्षा बोर्ड मुहैया करवाता है।

विज्ञापन


ऐसे में अंग्रेजी माध्यम में भी किताबें स्कूल शिक्षा बोर्ड ही मुहैया करवाएगा। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने पिछले माह ही जारी की है। ऐसे में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अंग्रेजी माध्यम में ही पढ़ाई शुरू होगी। इसके चलते स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अंग्रेजी माध्यम में पुस्तकों की प्रिंटिंग का कार्य फरवरी में शुरू करेगा, जोकि मार्च के शुरुआती दौर में पूरा कर दिया जाएगा। बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि पहले लॉट में गणित की किताब को छोड़ कर अन्य सभी किताबों को स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले मुहैया करवा दी जाएंगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सरकार के आदेशानुसार अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होगी। ऐसे में स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की किताबें मुहैया करवाने के लिए प्रिंटिंग का काम फरवरी में शुरू कर दिया जाएगा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम की किताबें मुहैया करवा दी जाएंगी।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed