फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board cancelled holidays of employees

HPBOSE Dharamshala: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द कीं कर्मचारियों की छुट्टियां

Mon, 15 May 2023 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 May 2023 10:29 AM IST
सार

बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों को 20 मई तक छुट्टी न करने के आदेश दिए हैं। शनिवार और रविवार को भी बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट तैयार करने को लेकर कार्य होता रहा।

विज्ञापन
Himachal School Education Board cancelled holidays of employees
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार मई के अंत तक 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन जोर-शोर से जुटा है। परीक्षा परिणाम जल्द निकालने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-अप्रैल में टर्म-2 की परीक्षाएं करवाई थीं। प्रदेश के करीब दो लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी थीं। दसवीं कक्षा में करीब 90 हजार, जबकि जमा दो की परीक्षा एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी।

विज्ञापन


देश के कई शिक्षा बोर्डों ने परिणाम घोषित कर दिया है। एचपी बोर्ड भी इसी माह परिणाम निकालने की तैयारियों में जुटा है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है, जबकि अब बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट घोषित करने को लेकर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। बोर्ड समय पर 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम को घोषित कर सके, इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने कुछ कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों को 20 मई तक छुट्टी न करने के आदेश दिए हैं। शनिवार और रविवार को भी बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट तैयार करने को लेकर कार्य होता रहा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन रिजल्ट तैयार करने में जुटा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि 20 मई के बाद रिजल्ट को कभी भी घोषित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed